• Home
  • News
  • India vs West Indies, T20I: Both Teams eye for win

टी20I की जंग में आज आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें

वेस्टइंडीज की टीम में क्रिस गेल की वापसी हुई है

Edited By : Manoj Shukla |Jul 09, 2017, 12:32 PM IST

Published On Jul 09, 2017, 12:32 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2017, 12:32 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी20I मैच खेला जाएगा © Getty Images
भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकमात्र टी20I मैच खेला जाएगा © Getty Images

भारत और वेस्टइंडीज के बीज आज एकमात्र टी20I मैच खेला जाएगा। 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम का इरादा इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज को टी20I में भी हराने का होगा। तो वहीं वेस्टइंडीज का इरादा वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का होगा। भारत की टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम में क्रिस गेल, सुनील नरेन जैसे सितारों की वापसी हुई है और ऐसे में टीम इस मैच में भारत को हराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए नजर डालते हैं कि किस टीम का पलड़ा रह सकता है भारी। ये भी पढ़ें: क्रिस गेल ने अपने भविष्य पर लिया बड़ा फैसला, बताया कब लेंगे संन्यास

भारत: भारत की टीम सलामी बल्लेबाजी में बदलाव कर सकती है और शिखर धवन के साथ कप्तान विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। धवन और कोहली वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में थे और दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वनडे की फॉर्म को दोनों बल्लेबाज टी20I में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। वहीं टीम में ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। वहीं युवराज सिंह की जगह दिनेश कार्तिक को खिलाया जा सकता है। कार्तिक को वनडे सीरीज में 2 मैच खेलने को मिले थे और उसमें से एक में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी की जगह पक्की है। वहीं निचले क्रम में केदार जाधव, हार्दिक पांड्या टीम को तेजी देंगे। गेंदबाजी की बात करें तो टीम इंडिया भुवनेश्वर कुमार को वापस बुला सकती है। भुवी के अलावा मोहम्मद शमी दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव की जगह पक्की है और रविंद्र जडेजा दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

आखिरी 5 मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन: आखिरी 5 मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस दौरान 3 मैच जीते हैं और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज: बड़े खिलाड़ियों की वापसी के बाद वेस्टइंडीज का इरादा वनडे सीरीज की नाकामी को भुलाकर इस मैच में जीत दर्ज करने का होगा। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल और एविन लुईस ओपनिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मार्लन सैमुअल्स जेसन मोहम्मद टीम के मध्यक्रम को मजबूती देंगे। कार्लोस ब्रेथवेट, चेडविक वॉल्टन पर निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी की बात करें तो टीम के पास सुनील नरेन, जेरोम टेलर, सैमुअल बद्री और केसरिक विलियम्स जैसे गेंदबाज हैं जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस करने का माद्दा रखते हैं।

आखिरी 5 मैचों में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन: आखिरी 5 मैचों में वेस्टइंडीज टीम के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और इस दौरान टीम ने 4 मैच जीते हैं। टीम को सिर्फ 1 ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, एविन लुईस, मार्लन सैमुअल्स, जेसन मोहम्मद, चैडविक वॉल्टन, रॉवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रेथवेट, सुनील नरेन, जेरोम टेलर, सैमुअल बद्री, केसरिक विलियम्स।

Editor's Pick