Sourav Ganguly with Virat Kohli @AFPभारत और वेस्टइंडीज के बीच भारतीय समयानुसार आज रात 7 बजे से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच विंडीज के गयाना में खेला जाएगा। टी20 सीरीज की तर्ज पर ही भारत वनडे में भी मेजबान टीम को क्लन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। वनडे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।
दादा के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 77 रन दूर विराट
सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में 11,363 रन बनाए थे। वो खेल के इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। विराट इस वक्त वनडे क्रिकेट में सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 77 रन दूर हैं। माना जा रहा है कि गयाना में होने वाले पहले ही मुकाबले में विराट इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 18,426 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर अभी भी इस फेहरिस्त में पहले स्थान पर हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन
Players |
Runs |
Matches |
Average |
Javed Miandad |
1930 |
64 |
33.85 |
Virat Kohli |
1912 |
33 |
70.81 |
Mark Waugh |
1708 |
47 |
39.72 |