• Home
  • News
  • India WTC Road Map How Many Matches Does Shubman Gill Team Needs to Win to Play in Final

WTC 2025-27 Final: कोलकाता में हार के बाद भी टीम इंडिया खेल सकती है फाइनल, बाकी मैचों में इतने में हासिल करनी होगी

WTC Final: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने काफी परेशान किया है.. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब क्या-क्या करना होगा.

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 18, 2025, 01:25 PM IST

Published On Nov 18, 2025, 01:25 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2025, 01:25 PM IST

india-wtc

india-wtc

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन की हार ने भारतीय टीम को कई सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. भारतीय टीम चौथी पारी में 93 रन पर ही आउट हो गई. टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. भारत के सामने 124 रन का टारगेट था लेकिन टीम की हार ने कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के सामने कई चुनौतियां हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत अब भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंच पाएगा. भारतीय टीम ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में 8 मैच खेल चुकी है. जो सबसे ज्यादा हैं. भारत का पर्सेंटाइल 54.17 है. और हाल चल रहे हैं उस हिसाब से लगता है कि अब मौके और मुकाबले बहुत कम बचे हैं.

भारत अब WTC Final में कैसे खेलेगा?

सारा सवाल गणित का है. और शुभमन गिल को इसी का हिसाब लगाना है. यहां चूक की कोई गुंजाइश है नहीं. मौजूदा आंकड़ों को देखें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है. उसके बाद साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का नंबर आता है. भारत चौथे स्थान पर है. भारतीय टीम के लिए अच्छी बात यह मानी जाती थी कि वह घर पर मुकाबले आसानी से अपने नाम कर लेती थी. इसी के चलते वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो चक्रों में फाइनल तक पहुंची थी. लेकिन बीते सीजन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से हार के बाद टीम इंडिया का सफर बेपटरी हो गया था. और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार ने भी मुश्किलों में इजाफा किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत को अभी इस चक्र में 10 टेस्ट मैच और खेलने हैं. और अगर उसे 2027 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है तो इन 10 टेस्ट मैचों में अच्छा खेलना ही होगा. और ज्यादा से ज्यादा में जीत हासिल करनी होगी. हर मैच की जीत का अपना अलग वजन होता है. और वही वजन तय करता है कि आखिर चोटी पर कौन सी दो टीमें रहेंगी जो टेस्ट के सबसे बड़े मुकाबले में भिड़ेंगी.

फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है WTC POINTS TABLE

टीममैचजीतेहारड्रॉपर्सेंटाइल
ऑस्ट्रेलिया3300100.00
साउथ अफ्रीका321066.67
श्रीलंका210166.67
भारत843154.17
पाकिस्तान211050.00

भारत को जो 10 टेस्ट मैच खेलने हैं उसमें से छह अपनी धरती पर खेलने है. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अभी एक और मैच खेलना है. यह मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा. इसके बाद श्रीलंका का दौरा करना है. वहां दो टेस्ट खेलने हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. और फिर अंत में पांच टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. यानी भारत को जो 10 टेस्ट मैच खेलने है उसमें कुल 120 अंक दांव पर हैं. और भारत इसमें से कितने अंक हासिल करेगा, इसी पर निर्भर होगा कि गिल ऐंड कंपनी लॉर्डस में खेलते दिखेगी या नहीं.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने भारत के फाइनल में पहुंचने का आकलन किया है. इसमें हिसाब लगाया गया है कि भारत कितने मैच जीतकर कितना पर्सेंटाइल हासिल कर सकता है. इसमें ड्रॉ को गिनती में नहीं रखा गया है ताकि हिसाब सीधा रहे.

भारत को कितने मैच जीतने होंगे

10 में से कितने मैच जीते भारतअंतिम अंकअंतिम PCT
अगर भारत 5 मैच जीते तो11251.85 %
अगर भारत ने 6 मैच जीते तो12457.41 %
अगर भारत ने 7 मैच जीते तो13662.96 %
अगर भारत ने 8 मैच जीते तो 14868.52 %
अगर भारत ने 9 मैच जीते तो16074.07 %
अगर भारत ने 10 मैच जीते तो17279.63 %

भारत पिछले दोनों बार 58.8 पर्सेंटाइल के साथ फाइनल में पहुंचा था. जबकि 2023-25 में वह चोटी की दो टीमों में शामिल नहीं था. 2023 के फाइनल में न्यूजीलैंड जो चोटी पर रही थी, उसका पर्सेंटाइल

इस आंकड़ें में हिसाब लगाया गया है कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत को कम से कम सात मैच जीतने ही होंगे. और अगर टीम इंडिया 8 मैच जीत जाती है तो वह लगभग पक्का टॉप 2 में पहुंच जाएगी.

अब भारत कितने मैच जीत सकता है

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगला टेस्ट मैच जीतना होगा.
श्रीलंका को उसी की धरती पर दो टेस्ट मैच हराने होंगे.
इसके बाद न्यूजीलैंड में भारत के लिए दोनों टेस्ट मैच जीतने मुश्किल हैं. पर अगर भारत किसी तरह एक मैच जीत गया तो उसके लिए राह आसान हो जाएगी.

भारत के पांच मुकाबले हो चुकें होंगे. और उसके पास चार जीत होंगी. अब सवाल होगा ऑस्ट्रेलिया का. यहां पांच में से भारत को कम-से-कम तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे. और अगर भारत चार मैच जीत गया तो फिर आप गिल को क्रिकेट के मक्का पर खेलते हुए देख सकते हैं. वरना…

ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम के पास प्रतिभा की कमी है. टीम इंडिया बेशक बदलाव के दौर से गुजर रही है लेकिन उसके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर जीत को जीत दिला सकते हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप चार भारत के हैं.

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसत100
शुभमन गिल81495079.165
केएल राहुल81576854.853
रविंद्र जडेजा81366583.122
यशस्वी जायसवाल81564242.801

तो गंभीर और गिल की जोड़ी को लगातार अच्छा खेलना होगा. भारत को मालूम है कि अब चूकना लंदन का उसका टिकट कैंसिल करवा सकता है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick