×

सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं, ये भारतीय क्रिकेटर भी जुड़े हैं सेना के साथ

क्या आप जानते हैं कि सिर्फ धोनी ही नहीं और भी कई क्रिकेटर पहनते हैं सेना की वर्दी और मैदान पर पाकिस्तानी टीम को धूल चटा चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Published on - July 25, 2019 7:43 PM IST

इन दिनों भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सेना के साथ जुड़े अपने कर्तव्यों को निभाने की वजह से चर्चा में हैं। धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से दूर रहकर दो महीने सेना के साथ ट्रेनिंग करने का फैसला लिया है। क्या आप जानते हैं कि सिर्फ धोनी ही नहीं और भी कई क्रिकेटर पहनते हैं सेना की वर्दी और मैदान पर पाकिस्तानी टीम को धूल चटा चुके हैं।

कपिल देव (लेफ्टिनेंट कर्नल)

भारत को पहली बार विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव को दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में गिना जाता है। कपिल देव को भारतीय सेना में मानद उपाधि हासिल है। कपिल प्रादेशिक सेना ने साल 2008 में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी।

सचिन तेंदुलकर (ग्रुप कैप्टन)

भारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा हासिल कर चुके सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड है। वनडे और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन भी सचिन के नाम ही हैं। सचिन साल 2010 में भारती वायु सेना ने ग्रुप कैप्टन की उपाधि से नवाजा गया था।

 

@sachin tendulkar facebook page

महेंद्र सिंह धोनी (लेफ्टिनेंट कर्नल)

भारतीय टीम में इस वक्त बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 और वनडे विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। 2011 विश्व कप जीतने के बाद प्रादेशिक सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक उपाधि से सम्मानित किया था। धोनी बचपन से ही सेना में भर्ती होना चाहते थे।

Shikha Pandey

शिखा पांडे (फ्लाइट लेफ्टिनेंट)

सिर्फ पुरुष ही नहीं इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेट भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम कर रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे भी सेना के साथ जुड़ी हुई हैं। शिखा को भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट काम करती हैं।