add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

गरीबी को मात देकर भारत के लिए खेले ये सितारे

इन खिलाड़ियों ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति को भूलकर कड़ी मेहनत की और भारत के लिए क्रिकेट खेलने का गौरव पाया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - August 11, 2017 2:12 PM IST

रविन्द्र जडेजा © AFP
रविन्द्र जडेजा © AFP

क्रिकेट खिलाड़ी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं होते लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हे बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों से गुजरे होते हैं। क्रिकेट में ऐसे हजारों उदाहरण हैं जिनका का परिवार बहुत समृद्ध नहीं था लेकिन क्रिकेट के लिए अपने प्यार और देश के लिए खेलने की उनकी इच्छा ने उनको इन मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने की हिम्मत दी और इन खिलाड़ियों ने गरीबी को दरकिनार करते हुए अपनी मेहनत के बल पर भारतीय टीम में जगह बनाई। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ गरीब खिलाड़ियों के बारे में जो भारत के लिए खेले।

6. विनोद कांबली:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विनोद कांबली ने अपने करियर की शुरूआत बेहद शानदार तरीके से की थी © Getty Images (File Photo)
विनोद कांबली ने अपने करियर की शुरूआत बेहद शानदार तरीके से की थी © Getty Images (File Photo)

क्रिकेट में आने से पहले विनोद कांबली का परिवार बहुत ही गरीब था और मुंबई के एक चॉल में रहता था। सात लोगों के परिवार में कांबली के पिता ही एक कमाने वाले व्यक्ति थे। लेकिन कांबली ने अपनी मेहनत से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई। टीम से बाहर होने के बाद भी कांबली मुंबई के लिए रणजी मैच खेलते रहे।

5. मुनाफ पटेल:

मुनाफ पटेल कभी मजदूरी करते थे © Getty Images (File Photo)
मुनाफ पटेल कभी मजदूरी करते थे © Getty Images (File Photo)

अपनी सटीक लाइन लेंथ मशहूर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल भी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति से लड़कर भारतीय टीम में पहुंचे थे। मुनाफ के पिता किसी और के फॉर्म में काम करते थे। मुनाफ को कई बार ऐसा बोला गया कि वो क्रिकेट छोड़ कर परिवार का हाथ बटाएं लेकिन मुनाफ ने 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चर्चा बटोरी और भारतीय टीम में जगह बनाई। [Also Read: जब डॉन ब्रैडमैन ने सिर्फ 3 ओवरों में जड़ दिया था शतक]

4. उमेश यादव:

उमेश यादव मौजूदा दौर में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में एक हैं © Getty Images
उमेश यादव मौजूदा दौर में भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में एक हैं © Getty Images

गरीब परिवार से आने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम उमेश यादव का है। उमेश के पिता कोयले की खान में काम करते थे और बड़ी ही मुश्किल से अपने परिवार को दो वक्त का भोजन दे पाते थे, लेकिन कहते हैं ना कि प्रतिभा नहीं छिपती और ये साबित कर उमेश ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर भारतीय टीम में शामिल हुए। आज उमेश भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में एक हैं। [Also Read: विराट कोहली के लिए कुछ खास है 21 जुलाई]

3. इरफान पठान और युसुफ पठान:

पठान बंधुओं ने भी क्रिकेट से पहले गरीबी को जिया है Picture courtesy: Sudatta Mukherjee
पठान बंधुओं ने भी क्रिकेट से पहले गरीबी को जिया है Picture courtesy: Sudatta Mukherjee

मात्र 19 साल की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले इरफान पठान और उनके बड़े भाई युसुफ पठान क्रिकेट में आने से पहले गरीबी की मार झेल चुके हैं। पठान एक बेहद ही गरीब परिवार में पैदा हुए। उनके पिता सूरत के एक मस्जिद की देखरेख करते थे। इरफान और उनके बड़े भाई युसुफ मस्जिद के गलियारे में क्रिकेट खेला करते थे। दोनों ने अपने खेल पर कड़ी मेहनत की और भारत के लिए खेले।

2. भुवनेश्वर कुमार:

भुवनेश्वर कुमार मौजूदा दौर में भारत के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाज हैं © AFP
भुवनेश्वर कुमार मौजूदा दौर में भारत के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाज हैं © AFP

मौजूदा समय में भारत के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार मेरठ के एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। भुवनेश्वर के मुश्किल दिनों में उनके पिता और बहन ने बहुत साथ दिया और हमेशा उनको क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। भुवनेश्वर की मेहनत रंग लाई और वो भारतीय टीम का हिस्सा बने। आज वो अपनी स्विंग से बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

1. रवींद्र जडेजा:

रविन्द्र जडेजा © AFP
कभी वॉचमैन की नौकरी करने वाले रविन्द्र जडेजा आज अश्विन के परफेक्ट जोड़ीदार हैं© AFP

भारतीय क्रिकेट में ‘सर जडेजा’ के नाम से मशहूर रवींद्र जडेजा भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले गरीबी की मार झेल चुके हैं। जडेजा के पिता एक प्राइवेट कंपनी में वॉचमैन का काम करते थे। जडेजा के पिता परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे जिसकी वजह से उनके परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन जडेजा ने अपनी मेहनत के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई और आज वो भारत के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में एक हैं।