आईपीएल में 300 छक्‍के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने गेल

गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में कुल 4 छक्‍के लगाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 30, 2019, 06:45 PM IST

Published On Mar 30, 2019, 06:45 PM IST

Last UpdatedMar 30, 2019, 06:45 PM IST

Chris Gayle @ AFP

इंडियन टी-20 लीग के 12वें एडिशन में पंजाब टीम की ओर से खेल रहे वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने शनिवार को अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

पढ़ें: क्विंटन डी का अर्धशतक, मुंबई ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे इस मुकाबले में गेल ने इस लीग में 300 छक्‍के पूरे कर लिए। गेल ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

अनुभवी ओपनर गेल ने मुंबई की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज मिशेल मैक्‍लेनघन की गेंद पर लगातार दो छक्‍के लगाए। मुंबई की ओर से पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मैक्‍लेनघन की दूसरी गेंद पर गेल ने 101 मीटर लंबा छक्‍का लगाया। ये गेल का इस लीग में 299वां छक्‍का था। इसके बाद विंडीज के इस स्‍टार बल्‍लेबाज ने एक और छक्‍का जड़ आईपीएल में छक्‍कों का तिहरा शतक पूरा किया।

पढ़ें: दिल्ली के सलाहकार बनने पर लोकपाल से सौरव गांगुली की शिकायत

इस लिस्‍ट में बैंगलुरू की ओर से खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्‍लेबाज एबी डिविलियर्स 192 छक्‍कों के साथ दूसरे जबकि महेंद्र सिंह धोनी 187 छक्‍कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गेल इस मैच में 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। गेल के नाम 115 आईपीएल मैचों में कुल 302 छक्‍के हो गए हैं।

गेल के 300 आईपीएल छक्‍कों पर एक नजर

गेल ने 2012 में छक्‍कों का शतक पूरा किया था। उन्‍होंने 37 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस दौरान उन्‍होंने 943 गेंदों का सामना किया था। वर्ष 2015 में गेल ने छक्‍कों का दोहरा शतक लगाया था। उन्‍होंने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 1811 गेंदें खेली थी। इसके बाद 2719 गेंद खेलने के बाद गेल ने 300 छक्‍के पूरे किए। उन्‍होंने 114वीं पारी में ये कारनामा किया।

Editor's Pick