सिडनी में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड को छोड़ा पीछे

सिडनी टेस्ट की एक पारी में तीसरी बार 600 से उपर का स्कोर बनाने वाली पहली विदेशी टीम बन गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 04, 2019, 12:01 PM IST

Published On Jan 04, 2019, 12:01 PM IST

Last UpdatedJan 04, 2019, 12:01 PM IST

Cheteshwar Pujara and Rishabh Pant © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी 622 रन बना घोषित की। यह इस मैदान पर भारतीय टीम का तीसरा 600 से ज्यादा का रिकॉर्ड है। इसी के साथ वह यहां टेस्ट की एक पारी में 600 से उपर का स्कोर बनाने वाली पहली विदेशी टीम बन गई है।

पढ़ें:- सिडनी टेस्ट: दूसरे दिन 598 रनों से पीछे ऑस्ट्रेलिया, स्कोर 24/0

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में सीरीज का आखरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत की शतकीय पारी के दम पर भारत ने दूसरे दिन 622 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की।

सिडनी में 600 से ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने तीसरी बार सिडनी में टेस्ट खेलते हुए किसी पारी में 600 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेलते हुए ऐसा करने वाली भारतीय टीम पहली विदेशी टीम बन गई है। इंग्लैंड ने इससे पहले दो बार 600 से ज्यादा का स्कोर किया था। वेस्टइंडीज की टीम ने 1993 में 606 रन बनाए थे।

पढ़ें:- सिडनी में रिषभ पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

भारत के नाम सिडनी में सबसे बड़ा स्कोर

सिडनी के मैदान पर टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर भारतीय टीम के नाम पर ही दर्ज है। भारत ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट पर 705 बनाकर पारी घोषित की थी। इसके अलावा साल 1986 में भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 600 रन बनाकर पारी घोषित की थी। अब साल 2019 में टीम इंडिया ने 622 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की है।

Editor's Pick