लॉर्ड्स में भारत को 44 साल बाद टेस्ट में मिला शर्मनाक हार

टीम को आखिरी बार 1974 में लॉर्ड्स में पारी और 285 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।

Edited By : Viplove Kumar |Aug 12, 2018, 10:35 PM IST

Published On Aug 12, 2018, 10:35 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2018, 10:35 PM IST

Virat Kohli Out © Getty Images

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पारी और 159 रन की शर्मनाक हार मिली है। इंग्लैंड दौरे पर चार दशक बाद इस मैदान पर भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम को आखिरी बार 1974 में लॉर्ड्स में पारी और 285 रन की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।

भारतीय टीम को इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बर्मिंघम टेस्ट में 31 रन की हार झेलने वाली टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में पारी और 159 रन की हार का सामना करना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1974 में मिली थी ऐसी ही शर्मनाक हार

इंग्लैंड के दौरे पर 44 साल पहले लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में भारत को ऐसा ही शर्मनाक हार मिली थी। 20 जून 1974 में खेले टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर डेनिस एमिस के 188 रन की बदौलत 629 रन पहाड़ खड़ा किया था।

भारतीय टीम पहली पारी में 302 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में महज 42 रन पर सिमट गई। यह इस मैदान पर इंग्लैंड की किसी भी टीम के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

साल 1967 में भी पारी से हारा था भारत

22 जून 1967 में पहली पारी में भारतीय टीम 152 रन पर सिमटी थी जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 386 रन बनाए। दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला एक पारी और 124 रन से गंवा दिया।

Editor's Pick