चौथी पारी में टॉप ऑर्डर का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12 पारी में सिर्फ 119 रन

टीम के टॉप ऑर्डर ने चौथी पारी में एक बार फिर से निराश किया और टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 03, 2018, 04:31 PM IST

Published On Sep 03, 2018, 04:31 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2018, 04:31 PM IST

India batsman Shikhar Dhawan © Getty Images

टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 60 रन की हार मिली। टीम के टॉप ऑर्डर ने चौथी पारी में एक बार फिर से निराश किया और टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। उपरी क्रम का प्रदर्शन विदेशी दौरों पर लगातार खराब रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी टीम इससे उबर नहीं पाई और सीरीज गंवा दिया।

भारत के टॉप थ्री का सबसे खराब रिकॉर्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले 12 पारियों में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर का रन औसत प्रति विकेट 18.68 का रहा है। टॉप के तीन बल्लेबाजों ने महज 18 रन का योगदान दिया है जो हालिया दौर की टीमों में सबसे खराब औसत है।

पिछले दो साल में टीम इंडिया को आठ बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने की जरूरत थी जिसमें से 5 मर्तबा टीम नाकाम रही। इंग्लैंड दौरे पर बर्मिंघम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 194 रन की जरूरत थी जहां टॉप ऑर्डर बिखर गया। उससे पहले केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 208 रन का पीछा करने में भी टीम नाकाम रही थी।

चौथी पारी में टॉप ऑर्डर का औसत 9.91

इस साल चार मौकों पर रनों का पीछा करते हुए चौथी पारी में भारतीय टीम के टॉप तीन बल्लेबाजों का औसत महज 9.91 का रहा है। इसमें दो टेस् मैच दक्षिण अफ्रीका जबकि दो इंग्लैंड में खेले गए थे।

20 रन तक नहीं पहुंच पाए शीर्ष बल्लेबाज

पिछली 12 पारियों में भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाजों का हार बहुत ही बुरा रहा है। उपरी क्रम के बल्लेबाज रन का पीछा करते हुए 20 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं। कुल 12 पारियों में टॉप के तीन बल्लबाजों ने सिर्फ 119 रन ही बनाए हैं।

Editor's Pick