×

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित अंंतिम एकदश

पहला टी20 मुकाबला जीतने वाली टीम के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे कप्तान धोनी

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - January 28, 2016 5:47 PM IST

दूसरे टी20 में भारतीय टीम अपने अंतिम एकादश में शायद ही कोई परिवर्तन करे © Getty Images
दूसरे टी20 में भारतीय टीम अपने अंतिम एकादश में शायद ही कोई परिवर्तन करे © Getty Images

मेलबर्न में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच खेलेगी। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय टीम को एक बार फिर से अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन गेंदबाजों को बहुत अधिक सफलता नहीं मिली। लेकिन पहले टी20 मुकाबले में गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम जीत दिलाते हुए फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिये हैं। अगर बल्लेबाजों के साथ भारतीय गेंदबाज दूसरे टी20 में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया की हार निश्चित है।

पहले टी20 में जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विजयी एकादश के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। हां बल्लेबाजों के बैटिंग आर्डर में जरूर थोड़ा बहुत चेंज देखने को मिल सकता है। तो आइए देखते हैं भारतीय बल्लेबाजी क्रम की संरचना क्या हो सकती है। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

ओपनिंगः
सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में हैं। हालांकि पहले टी20 में धवन जल्दी आउट हो गए थे लेकिन इस मुकाबले में वो अपनी कसर पूरी करना चाहेंगे। रोहित शर्मा वनडे सीरीज की शानदार फॉर्म को टी20 में भी दिखाया। हालांकि वो बड़ा स्कोर नहीं बना सके लेकिन जिस तरह से उन्होने शॉन टेट की गेंद पर छक्के और चौके बरसाए उससे कंगारू गेंदबाजों को सावधान रहने की जरूरत है।

नंबर तीनः
नंबर तीन की पोजीशन पर विराट कोहली ने कब्जा जमा रखा है। विराट इस दौरे पर गजब की फॉर्म में हैं। ऐसे में धोनी नंबर तीन की पोजीशन पर कोई प्रयोग नहीं करना चाहेंगे। पहले टी20 में हीरो रहे कोहली से टीम को एक बार फिर से उसी तरह की पारी की उम्मीद होगी। ALSO READ: कब पूरी होगी स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर की तलाश ?

नंबर चारः
नंबर चार की पोजीशन पर धोनी प्रयोग कर सकते हैं। पहले टी20 में इस क्रम पर रैना बल्लेबाजी करने आए थे। रैना ने पहले मैच में विराट के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। लेकिन दूसरे टी20 में कप्तान धोनी चार नंबर पर युवराज सिंह को भेज सकते हैं। युवराज को पहले टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

नंबर पांचः
अगर नंबर चार पर धोनी युवराज सिंह को भेजते हैं तो नंबर पांच की पोजीशन के लिए वो खुद को या रैना को उतार सकते हैं। अगर भारतीय टीम जल्दी विकेट गंवा देती हैं तो नंबर पांच पर रैना बल्लेबाजी को भेज सकते हैं। अगर अंतिम के कुछ ओवर बचे हैं तो धोनी बड़े शॉट्स लगाने के लिए खुद पर ज्यादा भरोसा करेंगे।

नंबर छः और सातः
छठी और सातवीं पोजीशन मैच की परिस्थितियों पर ज्यादा निर्भर करेगी। इस पोजीशन के लिए धोनी हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा को आजमा सकते हैं। पांड्या बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं तो अंतिम ओवरों में धोनी उन्ही पर भरोसा करेंगे इस बात की संभावना ज्यादा है। ALSO READ: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित अंतिम एकादश

स्पिन विभागः
धोनी स्पिन विभाग में कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे। पहले टी20 में जडेजा और अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी करने के अलावा विकेट भी चटकाए थे। ऐसे में हरभजन को एक बार फिर से अंतिम ग्यारह में स्थान मिलना मुश्किल लग रहा है। युवराज और रैना का इस्तेमाल भी धोनी कर सकते हैं।

पेस अटैकः
पेस अटैक के नेतृत्व की जिम्मेदारी एक बार फिर से आशीष नेहरा पर होगी। पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह दूसरे स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में धोनी की पसंद होंगे। हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में 11 गेंदे फेंकने के बाद मैच में वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए थे। ऐसे में धोनी बीच के ओवरों में पांड्या का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की संभावित अंतिम एकादशः

TRENDING NOW

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान), हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।