×

जानिए कैसा रहा है ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारत ने आखिरी बार सीबी सीरीज 2008 में ब्रिस्बेन में कोई वनडे मैच जीता था

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - January 13, 2016 2:37 PM IST

सीबी सीरीज 2008 के फाइनल को छोड़ दे तो ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है © AFP
सीबी सीरीज 2008 के फाइनल को छोड़ दे तो ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है © AFP

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी को ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। पहले मैच में 5 विकेट की हार झेलने वाली भारतीय टीम दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात देकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड उनके मनोबल को तोड़ सकता है। वैसे तो अन्य ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर भी भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं लेकिन ब्रिस्बेन में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम बार कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2008 के दूसरे फाइनल में हराया था। आइए आपको बताते हैं कि ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है।

ब्रिस्बेन में भारतीय टीम का प्रदर्शन हताश करने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर भारतीय टीम ने कुल 15 मैच खेले हैं जिनमें भारतीय टीम को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ब्रिस्बेन में भारतीय टीम के दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए है। बात करें ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के प्रदर्शन की तो भारतीय टीम ने गाबा के मैदान पर 6 बार ऑस्ट्रेलिया का सामना किया है और उसे 2 मौकों पर जीत हासिल हुई है और 3 मौकों पर हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारतीय टीम की राह दूसरे वनडे में भी आसान नही होने वाली है। भारतीय टीम के लिए ब्रिस्बेन सिर्फ इस मायने में लकी है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर अंतिम बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई सीरीज जीती थी। भारत ने कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2008 में ऑस्ट्रेलिया को दूसरे फाइनल में इसी मैदान पर हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया था। ALSO READ: पर्थ वनडे समीक्षा: 3 बातें जो भारतीय टीम के लिए अच्छी रही

बात करें व्यक्तिगत प्रदर्शन की तो ब्रिस्बेन में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने गाबा के मैदान पर 9 मैचों 38.66 की औसत से 348 रन बनाए हैं। सचिन के बाद भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी ने 5 मैचों में कुल 251 रन बनाए हैं। गाबा के मैदान पर इरफान पठान सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। पठान ने यहां खेले 7 मैचों में कुल 11 सफलताएं अर्जित की हैं। पठान के बाद कपिल देव भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। ALSO READ: डेविड वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

TRENDING NOW

अगर रिकॉर्ड्स के हिसाब से देखें तो भारतीय टीम का जीतना बहुत मुश्किल है। लेकिन पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखकर ब्रिस्बेन में भी भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। बस भारतीय गेंदबाजों को अपने बल्लेबाजों का साथ देना होगा। ALSO READ: रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी: गांगुली