×

जानें कैसा रहा है बांग्लादेश सरजमी पर भारत का प्रदर्शन

भारत ने बांग्लादेश में खेले 6 टी20 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज की है

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - February 22, 2016 1:09 PM IST

भारतीय टीम ने बांग्लादेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन किया है © AFP
भारतीय टीम ने बांग्लादेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन किया है © AFP

एशिया कप 2016 की मेजबानी इस बार बांग्लादेश कर रहा है। एशिया कप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए भारतीय टीम बांग्लादेश पहुंच चुकी है। भारतीय टीम 24 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। भारतीय टीम साल 2016 में कमाल की फॉर्म में है जिसके कारण वो अन्य टीमों से बेहतर नजर आ रही है और खिताब की प्रमुख दावेदार भी है। बांग्लादेशी सरजमी पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी भारतीय टीम के हक में है। इस वजह से भारतीय टीम टूर्नामेंट की फेवरेट है। तो आइए जानते हैं कि भारतीय टीम ने बांग्लादेश की धरती पर कैसा प्रदर्शन किया है। ALSO READ: एशिया कप में इन भारतीय खिलाड़ियों से सावधान रहे विपक्षी टीमें

वनडे हो या टी20 भारतीय टीम ने बांग्लादेश की धरती पर हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चूंकि एशिया कप इस बार टी20 फॉरमेट में खेला जा रहा है इसलिए हम टी20 रिकॉर्ड पर ही चर्चा करेंगे। भारत ने बांग्लादेश में अपने सभी टी20 मुकाबले टी20 विश्व कप 2014 में खेले थे। भारत ने बांग्लादेशी धरती पर ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को धूल चटाया था। लेकिन टू्र्नामेंट के सबसे अहम मुकाबले में भारतीय टीम श्रीलंका के हाथों हार गई थी। भारत ने बांग्लादेशी सरजमी पर खेले अपने 6 मैचों में 5 में जीत हासिल की है। भारत को एक हार श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली थी। ALSO READ: जानें एशिया कप का इतिहास और इसके रिकॉर्ड्स

एशिया कप में चूंकि श्रीलंकाई टीम भी हिस्सा ले रही है तो भारतीय टीम के पास अपना हिसाब चुकता करने का मौका भी होगा। भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेने वाली दो अन्य टीमों बांग्लादेश और पाकिस्तान को मात दे चुकी है। बांग्लादेशी धरती पर टी20 मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भारतीय रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से ही निकले हैं। विराट ने 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा के नाम 6 मैचों में 200 रन दर्ज हैं।

TRENDING NOW

गेंदबाजी में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो बांग्लादेशी धरती पर रविचन्द्रन अश्विन सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने 6 टी20 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। अमित मिश्रा दूसरे सबसे भारतीय गेंदबाज हैं। मिश्रा ने 6 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।