add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

INDvWI: 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने 28वां वनडे शतक जड़ लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, वॉर्नर-जयसूर्या की बराबरी की

वेस्टइंडीज ने चेन्नई में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से मात दी थी

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - December 18, 2019 4:45 PM IST

वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में शतकीय पारी खेल कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

क्रीज पर उतरे बिना कोहली ने हासिल की ‘विराट’ उपलब्धि, तेंदुलकर-धोनी के क्लब में हुए शामिल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को 107 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से वनडे करियर का 28वां शतक पूरा किया. रोहित 138 गेंदों पर 159 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे.

दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज रोहित ने इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की भी बराबरी कर ली.

कब और कहां देख सकेंगे 12वें सीजन की नीलामी, आठों टीमों के फुल स्क्वाड

दरअसल, रोहित एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं जिन्होंने 1998 में कुल 9 शतक लगाए थे जबकि गांगुली ने वर्ष 2000 में 7 वहीं डेविड वॉर्नर ने भी 2016 में 7 शतकीय पारी खेली थी.

सनथ जयसूर्या की बराबरी की

रोहित ने 28वां वनडे शतक लगाने के साथ श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या की भी बराबरी कर ली. जयसूर्या ने अपने 445 वनडे करियर में कुल 28 शतक लगाए थे. इस लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं जिनके नाम 49 वनडे शतक है. दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली (43 शतक) हैं जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (30) का नंबर आता है. रोहित इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.

TRENDING NOW

केएल राहुल के साथ 227 रन की साझेदारी की 

रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी की. राहुल 104 गेंदों पर 102 रन बनाकर आउट हुए.