×

भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी जसप्रीत बुमराह के बारे में रोचक बातें

बुमराह अपनी घातक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - January 29, 2016 12:46 PM IST

जसप्रीत बुमराह © PTI
जसप्रीत बुमराह © PTI

हाल ही में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 22 साल के युवा क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने अपने बेहतरीन खेल से विश्व भर के क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बुमराह ने अपना पर्दापण सिडनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें वनडे मैच में किया था और वह इस मैच में एकमात्र भारतीय गेंदबाज रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को छकाया और 40 रनों पर 2 विकेट लेते हुए अपनी बेहतरीन गेंदबाजी का सुबूत पेश किया। उनके बढ़िया प्रदर्शन का इनाम उन्हें टी20 सीरीज में मिला और उन्हें मुख्य गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अंतिम एकादश में जगह दी गई। यहां भी उन्होंने अपनी गेंदबाजी में पैनापन दिखाया और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों की नींव को हिला दिया। उन्होंने इस मैच में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और सफल गेंदबाजी साबित हुए। भारतीय गेंदबाज जो अक्सर डेथ ओवरों में खर्चीले साबित होते हैं। बुमराह के आने से डेथ ओवरों के लिए एक नया विकल्प खुल गया है जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छी बात है। तो आइए जानते हैं जसप्रीत बुमराह के बारे में रोचक तथ्य।

1. जसप्रीत बमराह ने मात्र 19 साल की उम्र में आईपीएल में पर्दापण किया था। वह आईपीएल की मुंबई इंडियंसस टीम को ओर से खेलते हैं। उन्होंने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ खेलते हुए 32 रनों पर 3 विकेट लिए थे। इस मैच में उनकी पहली चार गेंदों पर तीन चौके लगे थे, लेकिन उन्होंने वापसी की और विराट कोहली का विकेट लिया। बुमराह अभी तक आईपीएल में कुल 17 मैच खेल चुके हैं जिनमें उनके नाम 11 विकेट हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यूट करने से पहले उन्होंने आईपीएल में पर्दापण कर लिया था।

2. बुमराह घरेलू मैचों में गुजरात की ओर से खलते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लासस क्रिकेट में 18 मैचों में 64 विकेट लिए हैं तो लिस्ट ए में 21 मैचों में 41 विकेट उनके नाम पर दर्ज हैं। अक्सर बल्लेबाज उनकी अलग मुद्रा वाले गेंदबाजी एक्शन से मात खा जाते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी मजबूती है।

3. जनवरी में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई तो उन्हें शुरू में टीम में जगह नहीं दी गई। बाद में चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह उन्हें टीम में शामिल किया गया और उन्होंने आते ही कमाल कर दिया।

TRENDING NOW

4. जब बुमराह गेंदबाजी करते हैं तो उनका एक हाथ बिल्कुल भी नहीं मुड़ता। वह एक ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जो यॉर्कर फेंकने में उस्ताद हैं। इननी कम उम्र में जहां गेंदबाज अपनी लाइन से जूझते नजर आते हैं बुमराह का एक विशेष विधा में मास्टरी हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है।