Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - December 15, 2015 7:57 PM IST


आईपीएल सीजन 9 के लिए दो नई टीमों राजकोट और पुणे के शामिल होने के साथ ही एक बार फिर से टूर्नामेंट में नया ट्विस्ट दिखने की पूरी उम्मीदें नजर आ रही हैं। मंगलवार को मुंबई में आयोजित किए गए आईपीएल ड्रॉफ्ट की नीलामी में आईपीएल की दो सशक्त टीमों राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी अगले दो साल के लिए आईपीएल से जुड़ी राजकोट और पुणे फ्रेंचाइजी में नीलाम हो गए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले ही अगले दो साल के लिए बेटिंग के आरोप में टूर्नामेंट से बैन किया जा चुका है। इस नीलामी में कुल 10 खिलाड़ियों की नीलामी की गई जिनमें से पांच-पांच खिलाड़ी दोनों टीमों ने खरीदे। इस नई नीलामी के होने से चेन्नई सुपरकिंग्स जिसके आधे से ज्यादा खिलाड़ी शुरू से ही एक टीम में खेलते आ रहे हैं वह इस आईपीएल में एक दूसरे के सामने नजर आएंगे। मंगलवार को हुई नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, स्टीवन स्मिथ और फाफ डु प्लेसी को पुणे की टीम ने खरीदा है। वहीं राजकोट टीम ने रविंद्र जडेजा, सुरेश रैना, ब्रेंडन मैक्कुलम, जेम्स फॉकनर, और ड्वेन ब्रावो को खरीदा है। ये भी पढ़ें: क्यों पकड़ी थी जॉन राइट ने वीरेंद्र सहवाग की कॉलर?
यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब धोनी-रैना और अश्विन-जडेजा एक दूसरे के आमने सामने होंगे। गौरतलब हो कि इन रणबांकुरों के दम पर ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में कई दफे किला लड़ाया और खिताबी जीत हासिल की। मंगलवार की नीलामी पर अगर नजर दौड़ाएं तो राजकोट के मुकाबले पुणे को इस नीलामी से ज्यादा फायदा हुआ है। नीलामी में पहले बोली लगाने वाली पुणे की टीम ने धोनी समेत टीम में रहाणे, अश्विन, स्मिथ और डू प्लेसी को खरीदा है। इसकी उम्मीद पहले से ही की जा रही थी कि पुणे पहले बोली लगाते हुए धोनी को खरीदने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी और वैसा ही हुआ। ये भी पढ़ें: क्या ऑस्ट्रेलिया खत्म कर पाएगी टी20 विश्व कप में खिताब का सूखा?
धोनी को टीम में शामिल करने के साथ उन्हें टीम की अगुआई करने वाला एक बेहतरीन कप्तान तो मिल ही गया है साथ ही धोनी एक अच्छे विकेटकीपर होने के साथ-साथ अंतिम ओवरों में फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाते हैं। पिछले कुछ सालों में धोनी ने क्रिकेट फील्ड पर अपनी साख कुछ इस तरह स्थापित कर ली है कि उनके मैदान में खड़े रहने बस से विपक्षी खिलाड़ी मनोवैज्ञानिक दबाव महसूस करने लगते हैं। यह कुछ वैसा ही है जैसा सचिन तेंदुलकर के समय में हुआ करता था।
धोनी के बाद नंबर आता है अजिंक्य रहाणे का, अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुई सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था, वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हालांकि रहाणे को अभी अपने आपको एकदिवसीय क्रिकेट में साबित करना बाकी है, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं किया जा सकता। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ संस्करणों से वह टूर्नामेंट में प्रमुख रन स्कोरर रहे हैं। रहाणे के नाम पर पुणे को एक धुआंधार सलामी बल्लेबाज मिल गया है जो शुरू के ओवरों में अच्छे हाथ दिखाना जानता है। वहीं रहाणे का साथ देने के लिए मध्यक्रम में डू प्लेसी और स्मिथ जैसे नामी गिरामी नाम हैं। हालांकि दोनों अपनी हिटिंग के लिए ज्यादा प्रसिद्ध तो नहीं हैं, लेकिन दोनों बल्लेबाज इस प्रारूप के भी उत्कृष्ट बल्लेबाज हैं। अगर स्मिथ की फॉर्म को देखें तो उनसे आईपीएल में रनों का अंबार लगाने की आशा होगी। वहीं धोनी को डू प्लेसी पर पूरा भरोसा है। डू प्लेसी इसके पहले चेन्नई के लिए साल 2012 से 2015 तक खेल चुके हैं। भले ही धोनी की टीम दो भागों में बंट गई हो लेकिन इस नीलामी में उनकी टीम को ही फायदा हुआ है, हो सकता है कि इस सीजन में पुणे की टीम में चेन्नई टीम की छाप नजर आए।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
