- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2017, Highlights in Hindi: Skipper Rohit Sharma back in form as Mumbai Indians beat Gujarat Lions by 6 wicket
आईपीएल 10, हाईलाइट्स: कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौटे, मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज की
वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात लायंस को 6 विकेट से हराया।
Published On Apr 16, 2017, 03:06 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2017, 03:06 PM IST

नमस्कार आपका स्वागत है क्रिकेटकंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में, आज हम आईपीएल दस के 16वें मैच की लाइव अपडेट आप तक पहुंचाएंगे। आज मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में गुजरात लायंस मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान पर अजेय टीम है। मुंबई ने अब तक तीन लगातार मैच जीते हैं, वहीं गुजरात ने पिछले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को हराकर इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि आज के मैच में जीत हासिल कर मुंबई फिर से अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचती है या फिर गुजरात लायंस अपनी दूसरी जीत दर्ज कर पाती है।
मुंबई इंडियंस की ताकत: रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम जबर्दस्त खेल दिखा रही है। मुंबई अपना पहला मैच गंवाने के बाद लगातार 3 मैच जीत चुकी है। मुंबई की कामयाबी की वजह है उसका एक टीम के तौर पर खेलना। बल्लेबाज हों या गेंदबाज दोनों अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भले ही रन नहीं बना रहे हों लेकिन पार्थिव पटेल, कायरॉन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या का बल्ला चल रहा है। गेंदबाजी में भी क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। पिछले मैच में तो मुंबई इंडियंस की टीम ने बैंगलोर के खिलाफ हर हाल में हार ना मानने का जज्बा दिखाया है। [ये भी पढ़ें: आईपीएल 10, हाईलाइट्स: सैम बिलिंग्स के शानदार अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की]
गुजरात लायंस की मजबूत टीम: पहले दो मैच गंवाने वाली टीम गुजरात लायंस को तीसरे मैच में आखिरकार अपनी सही प्लेइंग इलेवन मिल ही गई। शायद तभी इस टीम ने पुणे सुपरजायंट को 7 विकेट से धो डाला। गुजरात लायंस ने पुणे के 171 रन के बड़े स्कोर को 18वें ओवर में बड़े आसानी से भेद दिया। ब्रैंडन मैक्कलम ने 32 गेंद में 49 रन और ड्वेन स्मिथ ने 30 गेंद में 47 रन की बेहतरीन पारी खेली। कप्तान सुरेश रैना और एरॉन फिंच ने भी अपने हाथ दिखाए और टीम को सीजन 10 में पहली जीत दिलाई। गुजरात की गेंदबाजी पहले जरूर कमजोर लग रही थी लेकिन एंड्र्यू टाय और रविंद्र जडेजा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री से उसकी कमजोरी अब ताकत लग रही है। टाय ने पुणे के खिलाफ हैट्रिक झटकते हुए सिर्फ 17 रन देकर 5 विकेट झटके और जीत में बड़ी भूमिका अदा की।