जानिए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

सनराइजर्स पिछली बार की चैंपियन है और इस बार भी टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है

Edited By : Manoj Shukla |Apr 03, 2017, 06:47 PM IST

Published On Apr 03, 2017, 06:47 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2017, 06:47 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद © IANS
सनराइजर्स हैदराबाद © IANS

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2013 से आईपीएल खेल रही है। टीम ने 2013 में प्लेऑफ्स में जगह बनाई थी, लेकिन एलिमिनेटर में उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम ने लगातार अपने कप्तानों को बदला। साल 2013 में कुमार संगकारा टीम के पहले कप्तान थे, इसके बाद सीजन के बीच में ही कैमरन व्हाइट को कप्तानी सौंप दी गई। साल 2014 में शिखर धवन को कप्तानी करने का मौका मिला, लेकिन बाद में डैरेन सैमी को कप्तान बना दिया गया। लेकिन साल 2015 से टीम की किस्मत बदली और डेविड वॉर्नर ने बतौर कप्तान टीम के लिए शानदार खेल दिखाया। ठीक एक साल बाद यानी 2016 में टीम ने आईपीएल का खिताब जीत लिया और आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कुल पांचवीं टीम बन गई। ये भी पढ़ें: जानिए गुजरात की तरफ से किसने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

आइए नजर डालते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
शिखर धवन 55
कर्ण शर्मा 46
भुवनेश्वर कुमार 45
डेविड वॉर्नर 45
नमन ओझा 42

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर 1,938
शिखर धवन 1,542
नमन ओझा 505
मोइसेस हेनरिक्स 478
ऑइन मॉर्गन 310

टीम के लिए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगा चुके हैं वॉर्नर।

सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर 22
शिखर धवन 12
ऐरॉन फिंच 2
ऑइन मॉर्गन 2
मोइसेस हेनरिक्स 2

आइए जानते हैं टीम के लिए कन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर 192
शिखर धवन 182
पार्थिव पटेल 37
मोइसेस हेनरिक्स 35
नमन ओझा 33

टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लगाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
डेविड वॉर्नर 76
शिखर धवन 26
नमन ओझा 26
मोइसेस हेनरिक्स 19
डैरेन सैमी 18

भारत के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 61
कर्ण शर्मा 36
डेल स्टेन 33
अमित मिश्रा 28
मोइसेस हेनरिक्स 27

टीम के लिए सबसे ज्यादा मेडन ओवर भुवनेश्वर कुमार ने ही फेंके हैं।

सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 4
डेल स्टेन 3
ईशांत शर्मा 2

वहीं बात जब सबसे ज्यादा चार विकेट लेने की आती है तो यहां भी भुवनेश्वर ही बाजी मारते नजर आते हैं।

सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 2
डैरेन सैमी 1
अमित मिश्रा 1
कर्ण शर्मा 1

जब बात सबसे कम रन देने की होती है यहां डेन स्टेन बाजी मार ले जाते हैं।

बेस्ट एकॉनमी (20 ओवर)
डेल स्टेन 6.89
मुस्ताफिजुर रहमान 6.9
भुवनेश्वर कुमार 7.32
अमित मिश्रा 7.37
आशीष नेहरा 7.65

टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर कैच लेने के मामले में सबसे आगे हैं।

सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर 20
शिखर धवन 19
मोइसेस हेनरिक्स 13
भुवनेश्वर कुमार 13
डेल स्टेन 12

आइए जानते हैं किस विकेटकीपर ने सबसे ज्यादा स्टपिंग की है।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर
पार्थिव पटेल 3
नमन ओझा 2
क्विंटन डी कॉक 1

सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपरों की बात करें तो यहां नमन ओझा बाजी मार जाते हैं।

सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर
नमन ओझा 32
पार्थिव पटेल 8
क्विंटन डी कॉक 3
के एल राहुल 2
कुमार संगकारा 1

इसके अलावा अमित मिश्रा ने 3 बार हैट्रिक लेने का कीर्तिमान किया है, जिसमें एक बार उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी ऐसा किया है।

हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बल्लेबाज किस टीम के खिलाफ ली हैट्रिक वेन्यू सत्र
अमित मिश्रा भुवनेश्वर कुमार पुणे वॉरियर्स पुणे 2013
राहुल शर्मा
अशोक डिंडा

Editor's Pick