अब तक 8 में से 6 बार प्लेऑफ जीत फाइनल में पहुंची है चेन्नई

चेन्नई की टीम आईपीएल की एक मात्र ऐसी टीम है जिसने लगातार दो बार आईपीएल की खिताब जीता है। इस टीम ने आईपीएल के 10 सीजन में से 8 में भाग लिया है और 6 बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

Edited By : Viplove Kumar |May 22, 2018, 11:12 AM IST

Published On May 22, 2018, 11:12 AM IST

Last UpdatedMay 22, 2018, 11:12 AM IST

Chennai super kings © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स पहले क्वालीफायर में हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ उतरेगी। चेन्नई की टीम आईपीएल की एक मात्र ऐसी टीम है जिसने लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीता है। अब तक धोनी की टीम जिस सीजन में भी खेली है उसके प्लेऑफ में जगह बनाई है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/chennai-super-kings-have-beten-sunrisers-hyderabad-twice-in-ipl-2018-714527″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे चालाक कप्तानों में गिना जाता है। मैदान पर अपनी शानदार रणनीति से विरोधी को चित करने में धोनी माहिर हैं। अब तक चेन्नई की टीम ने आईपीएल के 10 सीजन में से 8 में भाग लिया है और 6 बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने खेले हैं 6 फाइनल

हैदराबाद के खिलाफ जब चेन्नई मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य 7वें आईपीएल फाइनल में जगह बनाने की होगी। इस टीम ने अब तक के खेले अपने 8 सीजन में से हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसमें से 6 बार फाइनल में पहुंची और दो बार खिताब को अपने नाम किया है।

2009 और 2014 में प्लेऑफ से बाहर हुई थी चेन्नई

अब के अपने आठ सीजन में से सभी फ्लेऑफ में पहुंचने वाली चेन्नई को दो बार हारकर बाहर होना पड़ा है। साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जबकि 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब से हारकर टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।

इस सीजन दो बार हैदराबाद को हरा चुकी है चेन्नई

आईपीएल के इस सीजन की बात करें तो चेन्नई की टीम टेबल टॉप करने वाली हैदराबाद की टीम पर हावी रही है। घर और बाहर दोनों ही जगह पर चेन्नई ने हैदराबाद को मात दी है। पहले मैच में धोनी की यलो आर्मी ने 4 रन जबकि दूसरे मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

Editor's Pick