धोनी या दिनेश कार्तिक कौन है IPL का सबसे बड़ा मैच फिनिशर

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक तीन नाबाद पारी खेल चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई है तो कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाल रहे दिनेश कार्तिक अब तक चार मौकों पर नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई है।

Edited By : Viplove Kumar |May 16, 2018, 11:57 AM IST

Published On May 16, 2018, 11:57 AM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 11:57 AM IST

MS Dhoni and Dinesh Karthik © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। धोनी ने कुछ ऐसी लाजवाब पारियां खेली हैं जिसने उनके चाहने वालों का दिल जीतने के साथ आलोचकों को भी चुप कराया है। धोनी के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक भी पूरी जिम्मेदारी से मैच को अपने अंजाम तक पहुंचा रहे है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kuldeep-yadav-stars-as-kolkata-knight-riders-beat-rajasthan-royals-by-6-wickets-712619″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महेंद्र सिंह धोनी को उनके लंबे छक्के और मुश्किल हालात से अपनी टीम को जित दिलाने के लिए जाना जाता है। धोनी की पहचान दुनिया के बेहतरीन फिनिशर के तौर पर होती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इस आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए फिनिशर की भूमिका अदा की है।

इस सीजन में अगर धोनी और कार्तिक के आंकड़ों पर नजर डाले तो कोलकाता के कप्तान बाजी मारते नजर आते हैं। पिछले कुछ महीनों में क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में कार्तिक सबसे बड़े मैच फिनिशर बनकर उभरे हैं। मंगलवार को कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ 31 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस सीजन में यह चौथा मौका है, जब कोलकाता के कप्तान ने टीम की जीत पक्की कर मैदान से लौटे हैं।

आईपीएल 2018 मैच टीम के खिलाफ रन   लक्ष्य 
 तीसरा मुकबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 35 (नाबाद) 176
15 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स 42 (नाबाद) 163
33 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स 45 (नाबाद) 177
49 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स 41 (नाबाद) 142

महेंद्र सिंह धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 205 रन के पहाड़ जैसे स्कोर को 70 रन की नाबाद पारी खेल कर पीछा किया था। बैंगलोर के खिलाफ ही दूसरे मैच में 31 रन की नाबाद पारी खेल मैच खत्म कर धोनी वापस लौटे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में धोनी ने 20 रन की छोटी सी पारी खेली लेकिन मैच खत्म करने के बाद ही आए।

आईपीएल 2018 मैच टीम के खिलाफ रन लक्ष्य
24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 70 (नाबाद) 205
35 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 31 (नाबाद) 127
46 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद 20 (नाबाद) 179

 

 

 

Editor's Pick