चेन्नई में जिस पर फेंका गया था जूता, उसी ने पहुंचाया फाइनल में

विकटों की पतझड़ के बीच मैदान पर जो एक छोर थाम डटे रहे वो फॉफ डु प्लेसिस थे। ये वही डु प्लेसिस हैं जिनपर चेन्नई में जूता फेंका गया था।

Edited By : Viplove Kumar |May 23, 2018, 03:36 PM IST

Published On May 23, 2018, 03:36 PM IST

Last UpdatedMay 23, 2018, 03:36 PM IST

faf du plessis © IANS and twitter page

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम हार की कगार पर पहुंच गई थी पर एक बल्लेबाज ने हार को जीत में बदल दिया। विकटों की पतझड़ के बीच मैदान पर जो एक छोर थाम डटे रहे वो फॉफ डु प्लेसिस थे। ये वही डु प्लेसिस हैं जिनपर चेन्नई में जूता फेंका गया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/first-time-introduced-drs-helps-chennai-super-kings-to-reach-ipl-final-714926″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैदराबाद के खिलाफ डु प्लेसिस की 42 गेंद पर खेली 67 रन की पारी ने चेन्नई को सातवीं बार आईपीएल फाइनल का टिकट दिला दिया। हैदराबाद से मिले 140 रन से छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई ने 62 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में इस बल्लेबाज ने पहले टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और फिर बड़े शॉट्स लगाकर जीत दिलाई।

चेन्नई में डु प्लेसिस पर फेंका गया था जूता

इस सीजन के 5 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में डु प्लेसिस पर जूता फेंका गया था। इस मैच में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी वह बारहवें खिलाड़ी के लिहाज से मैदान पर पहुंचे थे।

डु प्लेसिस की 2018 की सर्वश्रेष्ठ पारी

क्वालीफायर में खेलने से पहले इस सीजन में डु प्लेसिस ने सिर्फ चार मुकाबले खेले थे। बतौर ओपनर मैदान पर पहुंचे डु प्लेसिस आखिर तक डटे रहे और मैच को जीता कर ही लौटे। इस पारी से पहले उनके नाम 4 मैच में 85 रन थे और क्वालीफायर मैच में 67 रन की पारी खेल उन्होंने सारी भरपाई कर दी।

Editor's Pick