- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Hardik Pandya’s apology to Ishan Kishan over throw injury
थ्रो पर घायल हुए ईशान किशन से हार्दिक पांड्या ने मांगी माफी
मंगलवार को मैच के दौरान ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या की एक थ्रो ईशान किशन की आंख पर जा लगी थी। ईशान की चोट काफी गंभीर थी और उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। टीम के युवा खिलाड़ी को चोट लगने के बाद से हार्दिक पंड्या काफी दुखी थे।
Published On Apr 19, 2018, 11:37 AM IST
Last UpdatedApr 19, 2018, 11:37 AM IST
डिजाइन फोटो
इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में विकेटकीपर ईशान किशन चोटिल हो गए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या की एक थ्रो ईशान किशन की आंख पर जा लगी थी।
ईशान किशन की चोट काफी गंभीर थी और उनको मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। टीम के युवा खिलाड़ी को चोट लगने के बाद से हार्दिक पंड्या काफी दुखी थे। उनकी थ्रो पर गेंद अंजाने में ईशान को जा लगी थी। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ईशान से माफी मांगी है।
Mera cutie pie
Sorry bhai! Stay strong, @ishankishan23. pic.twitter.com/CeN6pF9Xkt— hardik pandya (@hardikpandya7) April 18, 2018
हार्दिक ने ईशान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और सबके सामने दुख जताते हुए माफी मांगी। हार्दिक ने ईशान के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘मेरा क्यूटी पाई। सॉरी भाई, मजबूती से डटे रहो।’
गौरतलब है कि मंगलवार को मुंबई की गेंदबाजी के दौरान 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलौर टीम के कप्तान विराट कोहली ने शॉट लगाया जिसपर गेंद पकड़ हार्दिक ने थ्रो किया। यह थ्रो ईशान किशन के देख नहीं पाए और गेंद सीधे उनके चेहरे पर जा लगी।