• Home
  • News
  • IPL 2018, Kings XI Punjab vs Kolkata Knight Riders, Match 44: Preview and Likely 11’s

IPL 2018: इंदौर में पहली बार किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग का 44वां मैच होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 12, 2018, 01:11 PM IST

Published On May 12, 2018, 01:11 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 01:11 PM IST

दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी के दौरान विकेटकीपिंग करते केएल राहुल © AFP

सनराइजर्स हैदराबाद ने 18 प्वाइंट के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में जगह बना ली है, अब बाकी तीन स्थानों के लिए बची सात टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स टीमें आपस में भिड़ेंगी। पंजाब टीम 12 प्वाइंट के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को अगले तीन मैच जीतने होंगे। वहीं केकेआर 10 प्वाइंट के साथ पांचवें नंबर पर है।

आईपीएल इतिहाल में कुल मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता टीम ने पंजाब को कुल 14 बार हराया। पंजाब को कोलकाता के खिलाफ केवल 8 बार सफलता मिली है। हालांकि होलकर स्टेडियम में दोनों टीमें आज पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी, ऐसे में पुराने आंकड़े ज्यादा मायने नहीं रखेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिस गेल-सुनील नारायण: आज के मैच में सबसे दिलचस्प मुकाबला इन दो कैरेबियन खिलाड़ियों के बीच होगा। नारायण ने टी20 क्रिकेट में गेल को अब तक कुल पांच बार आउट किया है। वहीं गेल उनके खिलाफ केवल 94 रन बना पाए हैं। 

कोलकाता टीम को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाप 102 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक किसी ने भी रुककर बड़ी पारी नहीं खेली। अच्छी खबर ये है कि पंजाब के खिलाफ मैच से पहले शुबमन गिल की टीम में वापसी हो सकती है। टीम के असिसटेंट कोच साइमन कैटिच ने कहा है कि गिल पूरी तरह फिट है, ऐसे में वो आज का मैच खेल सकते हैं। गिल की वापसी के लिए रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, शुबमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर कप्तान), आंद्रे रसेल, टॉम कर्रन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछला मैच हार गई थी। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी मध्य क्रम है। अगर क्रिस गेल और केएल राहुल जल्दी आउट हो जाते हैं तो पूरा बल्लेबाजी क्रम बिखर जाता है। रविचंद्रन अश्विन को अगर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाना है तो एक दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की बजाय सभी खिलाड़ियो को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), मोहित शर्मा, करुण नायर, अक्षदीप नाथ, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान।

Editor's Pick