लोकेश राहुल ने हार के बाद पंजाब की जर्सी उतार पहनी मुंबई की जर्सी

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की 60 गेंदों में 94 रनों की बेहतरीन पारी भी किंग्स इलेवन पंजाब को जीत नहीं दिला सकी।

Edited By : Viplove Kumar |May 17, 2018, 10:47 AM IST

Published On May 17, 2018, 10:47 AM IST

Last UpdatedMay 17, 2018, 10:47 AM IST

KL Rahul

इंडियन प्रीमियर लीग के 50वें मैच में मुंबई इंडियन ने बेहद ही रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हरा दिया। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की 60 गेंदों में 94 रनों की बेहतरीन पारी भी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी। इस हार के बाद एक कमाल की चीज देखने को मिली मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल ने आपस में अपने टीम की जर्सी बदली।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kl-rahul-equals-david-warners-record-of-hitting-fifty-while-chasing-in-an-ipl-season-712883″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक बेहद रोमांचक मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुबई इंडियन ने जीत दर्ज करते हुए अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को टूटने से बचा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने किरोन पोलार्ड (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे।

पंजाब की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी। इस हार ने पंजाब को प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब उसे अपने आखिरी मैच में जीत चाहिए होगी और साथ ही किस्मत के भरोसे भी रहना होगा।

मैच के बाद हार्दिक और राहुल ने आपस में बदली जर्सी

मुंबई इंडियन के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या और किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल ने मैच खत्म होने के बाद एक दूसरे के साथ अपनी जर्सी बदली की। मैच में पंजाब को भले ही हार मिली हो लेकिन ओपनर राहुल ने खेल भावना का परिचय दिया। बाउंडरी के पास हार्दिक और राहुल ने अपने टीम की जर्सी एक दूसरे को दे दी जिसे उन्होंने उसी समय पहना।

लोकेश की 94 रन की पारी गई बेकार 

पंजाब के ओपनर लोकेश राहुल जब तक क्रिज पर थे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जैसे ही 18.3 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने राहुल को बेन कटिंग के हाथों कैच कराया जिससे उनकी उम्मीदें न के बराबर रह गईं। राहुल की 60 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली।

Editor's Pick