- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: MS Dhoni eyes two big records ahead of Chennai Super Kings vs Mumbai Indians tie
IPL 2018: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी के निशाने पर दो बड़े रिकॉर्ड
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स आज मुंबई के खिलाफ दूसरा मैच खेलेगी।
Published On Apr 28, 2018, 06:05 PM IST
Last UpdatedApr 28, 2018, 06:05 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी © IANS
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ना केवल धमाकेदार बल्लेबाज बल्कि बेहद फुर्तीले विकेटकीपर भी हैं। विकेट के पीछे धोनी की तेजी की तुलना फैंस अक्सर एथलीट उसैन बोल्ट और 4G नेटवर्क से करते हैं। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल विकेटकीपर नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा और सर्वाधिक डिसमिसल का रिकॉर्ड दिनेश कार्तिक के नाम हैं। गौरतलब है कि कार्तिक और उथप्पा दोनों ही आईपीएल के 11वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ पुणे में होने वाले मैच में धोनी के पास इन दोनों खिलाड़ियों के आगे निकलने का मौका है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-match-27-preview-and-likely-11s-706418″][/link-to-post]
कोलकाता, मुंबई, पुणे और बैंगलोर फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने 156 आईपीएल मैचों में 32 स्टंपिंग की है। वहीं धोनी के नाम 165 मैचों में 30 स्टंपिंग हैं। उथप्पा को पीछे छोड़ने के लिए धोनी को केवल तीन और स्टंपिंग की जरूरत है। मुंबई के खिलाफ मैच में धोनी उथप्पा को पीछे छोड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन सकते हैं।
केकेआर के कप्तान और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 159 मैचों में कुल 111 डिसमिसल किए हैं। धोनी को कार्तिक को पीछे छोड़ नंबर एक पर पहुंचने के लिए केवल 5 और शिकार करने की जरूरत है। वैसे आज के मैच में धोनी एक साथ पांच शिकार करें ये कुछ मुश्किल है लेकिन आने वाले मैचों में धोनी कार्तिक से आगे निकल सकते हैं।