राजस्थान के दो 'छुपारुस्तम' खिलाड़ी ने मुंबई के अरमानों पर फेरा पानी

रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर और कृष्णप्पा गौथम ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई।

Edited By : Viplove Kumar |Apr 23, 2018, 01:18 PM IST

Published On Apr 23, 2018, 01:18 PM IST

Last UpdatedApr 23, 2018, 01:18 PM IST

Jofra Archer and Krishnappa Gowtham ©IANS

आईपीएल के हर सीजन में कई ऐसे खिलाड़ी निकलकर आते हैं जिनके बारे में सिर्फ जानकारों को पता होता है। रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान के जोफ्रा आर्चर और कृष्णप्पा गौथम ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा था। मुकाबले में दो युवाओं ने राजस्थान के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से टीम के जीत की बुनियाद रखी। गेंदबाजी में युवा जोफ्रा आर्चर और बल्लेबाजी में कृष्णप्पा गौथम ने शानदार शॉट्स लगाकर टीम की जीत सुनिश्चत की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-mumbai-indian-win-toss-opt-to-bat-first-vs-rajasthan-royals-704516″][/link-to-post]

गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर का जलवा
जोफ्रा आर्चर ने आखिरी के ओवर में मुंबई इंडियंस को तीन झटके दिए और उसके बड़े स्कोर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। आर्चर ने इस आईपीएल की दूसरी सबसे तेज गेंद 149 किलोमीटर की रफ्तार से फेंकी। पारी के 19वें ओवर में आर्चर ने क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांडया और मिशेल मेक्लेघन का विकेट चटकाया।

बल्लेबाजी में कृष्णप्पा गौथम ने दिखाए हाथ
कृष्णप्पा गौथम ने मुंबई के खिलाफ 11 गेंद पर 33 रन की पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई। हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर में गौथम ने एक चौका और एक छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस युवा ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ धमाकेदार स्टाइल में राजस्थान को रॉयल जीत दिला दी।

Editor's Pick