• Home
  • News
  • IPL 2018: On Eden Gardens its going to be Chris Gayle and Andre Russell show

कोलकाता में होगा IPL के दो सबसे 'खतरनाक' बल्लेबाजों का सामना

किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने जहां 15 छक्के मारे हैं तो कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसल ने अब 19 बार गेंद दर्शकों के बीच पहुंचाया है।

Edited By : Press Trust of India |Apr 20, 2018, 06:13 PM IST

Published On Apr 20, 2018, 06:13 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2018, 06:13 PM IST

डिजाइन फोटो © IANS

टॉप पर काबिज कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के मैच में भिड़ेंगी। इस मुकाबले में सभी की नजरें बल्ले से शरारे उगलने वाले जमैका के आंद्रे रसल और क्रिस गेल पर लगी होंगी ।

गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सत्र का पहला शतक जड़ते हुए 63 गेंद में नाबाद 104 रन बनाये। गेल की पारी में 11 छक्के शामिल थे जिनमें से छह रशीद खान जैसे बेहतरीन स्पिनर को लगाये। पहले दो मैच में बाहर रहे गेल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रन बनाये । हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाने के बाद गेल ने कहा ,‘‘ कई लोगों ने कहा कि गेल को कुछ साबित करना है । समय किसी का इंतजार नहीं करता लेकिन मैं यहां कुछ साबित करने के लिये नहीं खेल रहा हूं । मैं अपने खेल का मजा लेना चाहता हूं । ’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-this-is-why-chris-gayle-does-special-move-after-century-703554″][/link-to-post]

ईडन गार्डन पर गेल का सामना वेस्टइंडीज के साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल से होने वाला है। रसल का बल्ला भी इस सीजन में आग उगल रहा है। 5 मैचों में 153 रन बना चुके हैं जिसमें 88 रन की आतिशी पारी शामिल है। गेल ने जहां 15 छक्के मारे हैं तो रसल अब 19 बार गेंद दर्शकों के बीच पहुंचाया है।

रसल ने पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स पर मिली जीत में 12 गेंद में 41 रन बनाये थे। तो चेन्नई की खिलाफ महज 36 गेंद पर 88 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने कुल 11 छक्के मारे थे और इतने छक्के गेल ने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ लगाए हैं। कुल मिलाकर इस मैच में नजरें इन्हीं दोनों कैरेबियन बल्लेबाज पर रहने वाली है।

Editors Pick