आईपीएल में 'सुपरगुरु' राहुल द्रविड़ के युवा खिलाड़ियों का राज

अंडर-19 टीम में कोच द्रविड़ के मार्गदर्शन में खेल चुके खिलाड़ी अब आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 28, 2018, 02:54 PM IST

Published On Apr 28, 2018, 02:54 PM IST

Last UpdatedApr 28, 2018, 02:54 PM IST

ईशान किशन के साथ अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के अब तक खेले गए मैचों में जो बात गौर करने लायक रही है, वो ये कि हर मैच में युवा भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहली बार आईपीएल खेल रहे कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट समीक्षकों और फैंस को प्रभावित किया है। युवा भारतीय क्रिकेटरों के इस प्रभावशाली प्रदर्शन का पूरा श्रेय पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को जाना चाहिए। कोच द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारतीय अंडर-19 और इंडिया ए टीम में खेलने वाले ये खिलाड़ी अब आईपीएल में धूम मचा रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-chennai-super-kings-vs-mumbai-indians-match-27-preview-and-likely-11s-706418″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 93 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मैच जिताया। अय्यर अब तक 11वें सीजन के 7 मैचों में कुल 244 रन बना चुके हैं। इसी मैच में द्रविड़ के ही शिष्य पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिवम मावी, आवेश खान और शुबमन गिल भी खेल रहे थे। अपना पहला आईपीएल खेल रहे शॉ ने 44 गेंदो पर 62 रनों की पारी खेल दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिलाई। तेज गेंदबाजी मावी ने सातवें ओवर में शानदार गेंद पर कॉलिन मुनरो को आउट कर सभी को प्रभावित किया। हालांकि आखिरी ओवरों में मावी कुछ महंगे साबित हुए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान 16वें ओवर में पंत और अय्यर के हाथों रन आउट होने से पहले गिल ने 37 रनों की पारी खेली। केकेआर की तरफ से आवेश खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। द्रविड़ के सबसे होनहार शिष्यों में से एक संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप पाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बने हुए हैं। सैमसन की बल्लेबाजी शैली में काफी हद तक द्रविड़ से मिलती जुलती है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में वाशिंगटन सुंदर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच काम करते हुए भारतीय टीम के लिए एक बेहद मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार की है। इनमें से कई खिलाड़ी भारतीय टीम से लिए खेल चुके हैं, वहीं कुछ को अब भी राष्ट्रीय टीम की जर्सी मिलना बाकी है। बता दें बीसीसीआई और टीम इंडिया की चयनसमिति आईपीएल पर करीबी से नजर रखती है। मुमकिन है कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद द्रविड़ के तैयार किए ये खिलाड़ी भारतीय टीम में एक साथ खेलते नजर आए।

Editor's Pick