- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Rajasthan Royals captain Ajinkya Rahane fined for slow over-rate
IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना
मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।
Published On May 14, 2018, 12:45 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2018, 12:45 PM IST
Ajinkya Rahane © AFP
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही उनके प्लेऑफ की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे को स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-virat-kohli-12-lakhs-fine-for-slow-over-rate-against-chennai-super-kings-705696″][/link-to-post]
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोस बटलर की शानदार 94 रन की पारी की बदौलत मुंबई को एक कांटे के मुकाबले में हराया। जीत के बाद भी राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे को उठाना पड़ा है। रहाणे पर जुर्माना भी लगाया गया है।
रहाणे पर स्लो ओवर रेट की वजह से लगा जुर्माना
राजस्थान के कप्तान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार रात हुए मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ राजस्थान रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर 13 मई को हुए आईपीएल मैच में धीमी ओवरगति का दोषी पाया गया ।’’
इसमें कहा गया ,‘‘ चूंकि इस सत्र में यह टीम का पहला अपराध था और आईपीएल की आचार संहिता के तहत रहाणे पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया ।’’
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने निर्धारत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे। राजस्थान की टीम ने ओपनर जोस बटलर के शानदार 94 रन की पारी की बदौलत मुकाबला 12 गेंद रहते ही जीत लिया। बटलर ने 53 गेंद पर नाबाद 94 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौका लगाया जबकि 5 आसमानी छक्के भी जमाए।
कोहली पर भी लगा चुका है जुर्माना
इस सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग के 24वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर के कप्तान विराट कोहली पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया था।