This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2018 : रिषभ पंत ने भुवनेश्वर कुमार को एक हाथ से मारा छक्का
20 साल के पंत के 63 गेंदों पर खेली गई नाबाद 128 रन की पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए।
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - May 10, 2018 10:30 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में टॉप पर चल रही सनराइजइर्स हैदराबाद के सामने गुरुवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम थी। एक टीम वो जो मौजूदा आईपीएल की प्वाइंटस टेबल में टॉप पर है और दूसरी टीम सबसे नीचे यानी आठवें स्थान पर। इस मुकाबले में दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने ऐसी धमाकेदारी पारी खेली जो वर्षों तक याद रखी जाएगी। जब दिल्ली को एक मजबूत स्कोर बनाने की जरूरत थी पंत ने उसमें अहम रोल अदा किया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-delhi-daredevils-won-the-toss-and-elected-to-bat-first-710852″][/link-to-post]
मौजूदा आईपीएल में हैदराबाद की गेंदबाजी सबसे मजबूत है। इस टीम में टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं जो डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं लेकिन पंत ने आईपीएल के 42वें मैच में उनकी एक न चलने दी। पंत ने भुवनेश्वर की 11 गेंदों पर 43 रन बटोरे। उन्होंने आखिरी ओवर में भुवी की गेंदों पर लगातार तीन छक्के लगाए। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने आखिरी ओवर के पांचवें गेंद पर जो छक्का लगाया वह दर्शनीय था। पंत ने एक हाथ से छक्का लगाया जिसे दिग्गजों ने काफी सराहा।
20 साल के बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेेबाज पंत के 63 गेंदों पर खेली गई नाबाद 128 रन की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए। पंत की इस आकर्षक पारी में 15 चौके और 7 छक्के शामिल थे। पंत मौजूदा आईपीएल के 11 मैचों में अब तक 521 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 179.65 का रहा है। पंत इस आईपीएल में 500 या इससे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने एक शतक के साथ तीन अर्धशतक लगाए हैं।
