• Home
  • News
  • IPL 2018: Rohit Sharma has done now its Virat Kohli in fight for survival

रोहित शर्मा ने किया अपना काम, आज विराट कोहली का होगा इम्तिहान

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट से बाहर जाते जाते वापसी करने में कामयाबी हासिल कर ली। पंजाब के खिलाफ जैसा मुकाबला मुंबई ने खेला ठीक वैसी मैच आज विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

Edited By : Viplove Kumar |May 17, 2018, 02:29 PM IST

Published On May 17, 2018, 02:29 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2018, 02:29 PM IST

Virat Kohli with Royal Challengers Bangalore team © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग की दो सबसे चर्चित टीमों में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम आता है। रोहित ने टूर्नामेंट से बाहर जाते-जाते वापसी करने में कामयाबी हासिल कर ली। पंजाब के खिलाफ जैसा मुकाबला मुंबई ने खेला ठीक वैसा ही मैच आज विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/in-5-ipl-teams-who-have-better-chance-to-qualifiy-in-playoff-712694″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुधवार की रात मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की और प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी। इस एक मैच की हार का मतलब होता तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई टूर्नामेंट से बाहर हो जाती। आखिरी ओवर में मुंबई ने तीन रन से पंजाब को मात देकर अपनी चुनौती बनाए रखी है।

आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो हालात मुंबई जैसे ही होंगे। इस एक जीत से टीम टूर्नामेंट में अपनी बनी रहेगी लेकिन हार का मतलब होगा आईपीएल में उसका सफर खत्म।

मुंबई इंडियंस जैसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हालात

मुंबई इंडियंस के पास पंजाब के खिलाफ मुकाबले से पहले 12 मैच में 7 हार और 5 जीत के साथ 10 अंक थे। बैंगलोर ने भी 12 मैच खेलने के बाद 7 हार और 5 जीत दर्ज कर 10 अंक हासिल किए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेऑफ की उम्मीद

हैदराबाद के खिलाफ अगर बैंगलोर को हार मिलती है तो वह टूर्नामेट से बाहर हो जाएगी क्योंकि अगला मैच जीतकर भी उसके पास 12 अंक ही होंगे जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होगा। अंतिम चार में जगह बनाने के लिए विराट एंड कंपनी को किंग्स के खिलाफ मिली सफलता दोहरानी होगी और बेहतर रन रेट से जीत दर्ज करना पड़ेगा।

Editor's Pick