खत्म नहीं हुई हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 प्वाइंट के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर है।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 12, 2018, 05:12 PM IST

Published On May 12, 2018, 05:12 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 05:12 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर © AFP

विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम पिछले दस आईपीएल सीजन में एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। 11वें इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में भी का सफर अच्छा नहीं रहा है। आरसीबी अब तक खेले 10 में से 7 मैच हारकर अंकतालिका में सातवें नंबर पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की टीम की उम्मीद लगभग खत्म हो गई हैं। हालांकि आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का एक रास्ता अब भी बाकी है लेकिन इसके लिए बैंगलोर की जीत के साथ साथ कई टीमों की हार भी जरूरी है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-delhi-daredevils-vs-royal-challengers-bangalore-match-45-preview-and-likely-11s-711424″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बेहतर नेट रन रेट-कोलकाता नाइट राइडर्स की हार

बैंगलोर टीम का नेट रन रेट फिलहाल -0.361 का है। ऐसे में अगर आरसीबी को प्लेऑफ को अगले सारे मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, जिसमें आज शाम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है। साथ ही बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को दो मैच हारने होंगे। 11 में से 5 मैच जीतकर केकेआर 10 प्वाइंट के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। अगर आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे मैच में केकआर हार जाती है और 15 मई को होने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स केकेआर को हरा देती है तो आरसीबी की राह आसान हो जाएगी।

दिल्ली, मुंबई और राजस्थान की हार

केकेआर के अलावा आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का एक-एक मैच हारना जरूरी है। इसका मतलब है कि बैंगलोर टीम को आज के मैच में हर हाल में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराना होगा। गौरतलब है कि रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच में किसी एक टीम की हार तो पक्की है। साथ ही 16 मई को मुंबई और पंजाब के बीच होने वाले मैच में किंग्स इलेवन टीम की जीत आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है।

Editor's Pick