• Home
  • News
  • IPL 2018: Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders, Match 29: Preview and Likely 11’s

IPL 2018: जीत की राह पर लौटना चाहेंगी कोलकाता नाइट राइडर्स- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पहले लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हरा चुकी है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 29, 2018, 02:55 PM IST

Published On Apr 29, 2018, 02:55 PM IST

Last UpdatedApr 29, 2018, 02:55 PM IST

मनदीप सिंह, दिनेश कार्तिक © AFP

आज बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 29वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरी बार आमने सामने होंगे। गौरतलब है कि दोनों ने सीजन की शुरुआत एक दूसरे के खिलाफ मैच से ही की थी। कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर खेले गए इस मैच में बैंगलोर टीम 4 विकेट से हार गई थी। अब इस मैच में कप्तान विराट कोहली के पास बदला लेने का पूरा मौका है। कोलकाता और बैंगलोर दोनों ही अपना पिछला मैच हार चुकी हैं। कोलकाता को जहां दिल्ली डेयरडेविल्स के घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था, वहीं आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स ने उसी के घर पर हराया था। इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमों लय में वापस लौटना चाहेंगी।

आईपीएल टूर्नामेंट में कोलकाता और बैंगलोर ने एक दूसरे के खिलाफ कुल 21 मैच खेले हैं, जिसमें से 12 केकेआर और 9 आरसीबी ने जीते हैं। आंकड़ों में तो केकेआर का पलड़ा ही भारी लगता है लेकिन आईपीएल में हर रोज नए आंकड़ें बनते और बिगड़ते हैं, ऐसे में आरसीबी को कमजोर समझना बेवकूफी होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एबी डी विलियर्स-पीयूष चावला: केकेआर के पास बैंगलोर के सबसे बेहतरीन और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के खिलाफ शानदार योजना है। कोलकाता के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने डी विलियर्स को चार बार आउट किया है। वहीं चावला के खिलाफ डी विलियर्स का औसत 24.92 तक गिर जाता है।

स्पिन कमाल-पेस अटैक का बुरा हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण, कुलदीप यादव और पीयूष चावला लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन तेज गेंदबाजों से उतनी मदद नहीं मिल रही है। पिछले मैच में कार्तिक ने युवा शिवम मावी को मौका दिया था, मावी ने शुरुआती ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन आखिरी के ओवरों में उन्होंने काफी रन लुटाए। वहीं सीनियर गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी रनों की रफ्तार नहीं रोक पा रहे हैं। ऐसे में पेस अटैक में बदलाव की जरूरत है। कप्तान कार्तिक बैंगलोर के खिलाफ मैच के लिए टॉम कर्रन को टीम में वापस ला सकते हैं, साथ ही कमलेश नागरकोटि की जगह टीम में शामिल प्रसिद्ध कृष्णा को भी एक मौका मिल सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर कप्तान), शुबमन गिल, आंद्रे रसेल, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, टॉम कर्रन, प्रसिद्ध कृष्णा।

डेथ ओवर गेंदबाजों की जरूरत

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में आरसीबी की हार की सबसे बड़ी वजह ये रही कि उनके पास आखिरी ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाज का सामना करने के लिए अच्छे डेथ ओवर गेंदबाज नहीं थे। यही आरसीबी के ज्यादातर मैचों में हारने की वजह है। आरसीबी की ओर से उमेश यादव और युजवेंद्र चहल सबसे बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली दोनों में से किसी को भी आखिरी ओवरों में गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं। इसी वजह से 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी टीम लक्ष्य नहीं बचा पाती है। केकेआर के खिलाफ मैच के लिए कोहली को रिस्क लेते हुए नवदीप सैनी और अनिकेत चौधरी जैसे युवा गेंदबाजों को मौका देना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलवेन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, कोरी एंडरसन, मनदीप सिंह, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, युजेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, अनिकेत चौधरी/नवदीप सैनी।

Editor's Pick