This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
एक अर्धशतक जड़ शुभमन गिल ने तोड़ डाला आईपीएल का ये रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले शुभमन गिल ने अपनी शानदार पारी से दिग्गजों को अचरज में डाल दिया। गिल ने चेन्नई के खिलाफ नाबाद 57 रन की पारी खेली और कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ टीम को मैच जिताकर वापस लौटे।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 4, 2018 12:21 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुरुवार रात अर्धशतक जड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने वाले अंडर 19 विश्व कप स्टार शुभमान गिल की हर तरफ तारीफ हो रही है। गिल ने ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि आईपीएल का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-kolkata-knight-rider-won-toss-opt-to-bowl-first-vs-chennai-super-kings-708282″][/link-to-post]
टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। मेजबान कोलकाता ने जवाब में 14 गेंद पहले ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले शुभमन गिल ने अपनी शानदार पारी से दिग्गजों को अचरज में डाल दिया। गिल ने चेन्नई के खिलाफ नाबाद 57 रन की पारी खेली और कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ टीम को मैच जिताकर वापस लौटे।
महज 18 साल के गिल ने 36 गेंद पर अर्धशतक जमाया इस पारी के दौरान गिल ने चौर चौके और दो छक्का भी लगाया। इस एक पारी के दम पर यह युवा बल्लेबाज कोलकाता की तरफ से सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे नंबर पर है। गिल इस समय 18 साल 237 दिन के हैं आईपीएल इतिहास से चौथे सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज।
IPL में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज
पृथ्वी शॉ (2018) 18 साल 169 दिन
संजू सैमसन (2013) 18 साल 169 दिन
ऋषभ पंत (2016) 18 साल 212 दिन
शुभमन गिल (2018) 18 साल 237 दिन
ईशान किशन (2017) 18 साल 299 दिन
