This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2018: सहवाग की सोच पर भारी पड़ी वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण की रणनीति
इस मुकाबले में एक तरफ विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग की गेम प्लानिंग थी तो दूसरी तरफ वेरी-वेरी स्पेशल पारियों के मशहूर लक्ष्मण का दिमाग।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - April 27, 2018 1:28 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को वीवीएस लक्ष्मण की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 रन से मात दी। मुकाबले में 132 रन का स्कोर खड़ा करने वाली हैदराबाद की टीम पंजाब 119 रन पर रोकने में कामयाब रही।
इस मुकाबले में एक तरफ विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग की गेम प्लानिंग थी तो दूसरी तरफ वेरी-वेरी स्पेशल पारियों के मशहूर लक्ष्मण का दिमाग। मुंबई इंडियंस की टीम को पिछले मुकाबले में 87 रन पर ढेर करने वाले हैदराबादी गेंदबाजों ने पंजाब की टीम को भी ऑल आउट कर दिया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-srhs-manish-pandey-scores-slowest-fifty-706112″][/link-to-post]
यह लगातार दूसरा मुकाबला है जब वीवीएस की टीम ने विरोधी टीम के दस विकेट निकाले हैं। सहवाग की टीम ने उनके हिसाब से आक्रमक खेल पर ध्यान दिया लेकिन लक्ष्मण की गेंदबाजी रणनीति कारगर साबित हुई।
अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन किया और किंग्स के बल्लेबाजों को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। राशिद ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि संदीप शर्मा, बासिल थम्पी और शाकिब अल हसन को दो दो विकेट मिले ।
Performers of the day @rashidkhan_19 & @im_manishpandey strike a pose for the #IPLselfie #VIVOIPL #SRHvKXIP pic.twitter.com/bKkp7lnIPX
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2018
इस मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से मनीष पांडे और राशिद खान मैच के हीरो रहे। मनीष ने 132 रन के स्कोर में 54 रन का योगदान दिया और गेंदबाजों को लड़ने लायक बनाया। राशिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 19 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए।
