अनुष्का शर्मा ने दिलाया जोश, बैंगलोर ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

अनुष्का शर्मा ने मैच से ठीक पहले शाम 7 बजकर 19 मिनट पर टीम को जोश बढ़ाने वाला ट्वीट लिखा, 'कम ऑन ब्वॉयज'।

Edited By : Viplove Kumar |May 15, 2018, 02:05 PM IST

Published On May 15, 2018, 02:05 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2018, 02:05 PM IST

Virat Kohli and Anushka Sharma © IANS

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से मात दिया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 48 रन बनाए और टीम की जीत पक्की की। मैच के बाद विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के उस ट्वीट का जवाब भी दिया जिसे उन्होंने मैच से ठीक पहले किया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-virat-kohli-hugs-chris-gayle-after-emphatic-win-over-kxip-712336″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलोर की टीम को प्ले ऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब के खिलाफ हर हाल में जीतना था। मैच में विराट एंड कंपनी ने धामकेदार खेल दिखाते हुए पहले पंजाब को महज 88 रन पर ऑल आउट किया और फिर बिना विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस अहम मुकाबले से ठीक पहले कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने टीम का हौसला बढ़ाते हुए एक ट्वीट किया था। अनुष्का ने शाम 7 बजकर 19 मिनट पर टीम को जोश बढ़ाने वाला ट्वीट लिखा, ‘कम ऑन ब्वॉयज’। इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमे पीछे जर्सी नंबर 18 और उनका नाम विराट कोहली लिखा था।

पत्नी अनुष्का के इस शानदार ट्वीट के जवाब में विराट ने जीत के बाद जवाब दिया। मैच खत्म होने के बाद 11 बजकर 25 मिनट पर विराट ने लिखा, ‘यस माय लव, हम वास्तव में पहुंच गए आज’

 

 

Editor's Pick