This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जीतने के लिए कोहली ने की 'चीटिंग', टि्वटर पर फूटा लोगों का गुस्सा
जीत के बाद भी फैंस विराट कोहली से खुश नहीं हैं। कोहली बल्लेबाजी के दौरान आउट थे इसके बाद भी वह मैदान पर अंजान बने रहे इस वजह से ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूटा है।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 2, 2018 11:50 AM IST

मंगलवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में कप्तान विराट कोहली की टीम को जीत मिली। इस जीत के बाद भी फैंस विराट कोहली से खुश नहीं हैं। कोहली बल्लेबाजी के दौरान आउट थे इसके बाद भी वह मैदान पर अंजान बने रहे, इस वजह से ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूटा है।
इंडियन प्रीमियर लीग के 31वें मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम का मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। विराट की सेना ने रोहित एंड कंपनी पर 13 रन की जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।
विराट कोहली आउट होने के बाद भी डटे रहे
बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली आउट होने के बाद भी बिल्कुल अनजान बनकर मैदान पर डटे रहे। विराट के बल्ले का छूकर गेंद विकेटकीपर के दस्ताने में गई थी पर कोहली का रिएक्शन ऐसा था मानो कुछ हुआ ही नहीं। कोहली एक महान बल्लेबाज हैं और शानदार खिलाड़ी पर जीत के लिए बेईमानी का सराहा लेता देख लोग काफी नाराज हुए। दरअसल पारी के 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की एक गेंद कोहली के बल्ले का किनारा छूती हुई निकल गई। मुंबई के खिलाड़ियों को इस बात का पता नहीं चला जिसकी वजह से उन्होंने अंपायर से अपील नहीं की पर बल्ला थामे कोहली को यह जरूर पता लगा होगा। बस इसी बात पर फैंस नाराज हैं।
कोहली को इस तरह से बर्ताव करने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको निशाना बनाया। ट्विटर यूजर्स का कहना था आउट होने के बाद इस तरह का रवैया अच्छे खिलाड़ी की निशानी नहीं है।
#RCBvMI how @imVkohli is cheater..why he not become next Sachin because..sachin out means out..no Cheating..don’t wait for umpire. To give out..this character will define..ordinary and extraordinary player
— Naagesh Patil (@PatilBiotech) May 1, 2018
मैच के दौरान विराट की इस हरकत से खफा एक फैन ने लिखा, ‘विराट कोहली कैसे चीटिंग कर सकते हैं। बस इस वजह से वह सचिन जैसे नहीं बन सकते क्योंकि सचिन के लिए आउट का मतलब आउट था। कोई चीटिंग नहीं अंपायर के आउट देने का इंतजार कभी नहीं करते थे। यह दिखाता है एक साधारण और असाधारण खिलाड़ी का चरित्र।’
Love is Watching Kohli Hitting…
Worse is @imVkohli Cheating his very Own Profession…#RCBvMI #IPL2018— Arun Showri (@myownservice) May 1, 2018
‘कोहली को खेलते देखना बहुत प्यारा लगता है। अपने ही काम से वो चीटिंग कर रहे हैं यह बेहद बुरा है।’
Dhoni would have not even waited for Umpire’s decision instead he would have walked simply if there was an edge on bat. That is the difference between Kohli and Dhoni.
TRENDING NOW
— Akshay (@AkshayKatariyaa) May 1, 2018
एक यूजर ने लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी तो अंपायर के फैसले का इंतजार भी नहीं करते हैं अगर उनके बल्ले का किनारा गेंद से लगता है। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच यह अंतर है।’
