This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2018: पंजाब को हरा, क्रिस गेल से उसी पुराने अंदाज में मिले विराट कोहली
मैच जीतने के बाद कोहली और गेल ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक दूसरे को बधाई दिया और गले लगाया। जब ये दोनों दिग्गज गले मिलने से पहले अपना सिंगनेचर डांस स्टेप कर रहे थे।
Written by Viplove Kumar
Last Published on - May 15, 2018 12:35 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार रात 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर 10 विकेट की शानदार जीत दर्ज की। बैंगलोर की गेंदबाजी के आगे क्रिस गेल और लोकेश राहुल जैसे आतिशी बल्लेबाजों से सजी टीम महज 88 रन पर सिमट गई। जीत के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल पुराने अंदाज में मैदान पर मिले।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/mumbai-indians-and-royal-challengers-bangalore-all-stand-a-chance-to-make-the-playoff-712315″][/link-to-post]
किंग्स इलेवन पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला तो शानदार फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल भी सस्ते में आउट हो गए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम महज 88 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई।
जीत के लिए मिले 89 रन के आसान से लक्ष्य को विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। दोनों ओपनर्स ने बिना विकेट खोए महज 8.1 ओवर में 92 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
जीत के बाद क्रिस गेल से गले मिले विराट कोहली
इस शानदार जीत के बाद बैंगलोर को हर तरफ से बधाई संदेश मिले। जीत के तुरंत बाद ही मैदान पर मौजूद पंजाब के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बधाई दी। गेल ने कोहली को उसी तरीके से स्पेशल डांस स्टेप कर बधाई दी जो वह बैंगलोर की टीम में रहते हुए किया करते थे। विराट कोहली और क्रिस गेल दोनों ही मैच खत्म होने के बाद एक दूसरे से डांस का वह खास स्टेप कर मिले।

गेल और कोहली ने दिया खेल भावना का परिचय
मैच जीतने के बाद कोहली और गेल ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक दूसरे को बधाई दिया और गले लगाया। जब ये दोनों दिग्गज गले मिलने से पहले अपना सिंगनेचर डांस स्टेप कर रहे थे जब कैमरे ने इसको कैद कर लिया। इसके बाद यह भी साफ हो गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है।
