- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Virender Sehwag’s reaction after KXIP’s defeat vs SRH
IPL 2018: हार के बाद सोशल मीडिया पर आई प्रीति और सहवाग की प्रतिक्रिया
सहवाग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'नजीता तो वैसा नहीं जो हमें पसंद हो लेकिन टूर्नामेंट के पहले हाफ से खुश हूं। 7 मुकाबलों में से 5 में जीत, हम इसे ही याद रखना चाहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की बधाई।
Published On Apr 27, 2018, 02:25 PM IST
Last UpdatedApr 27, 2018, 02:25 PM IST
Virender Sehwag and preity zinta © IANS
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद पहले से तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा। हैदराबाद के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में हार के बाद भी टीम के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग निराश नहीं हैं।
हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी पंजाब की टीम 119 रन पर सिमट गई। मैच में मिली हार के बाद भी टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और मेंटोर वीरेंद्र सहवाग ने टीम का हौसला बढ़ाया।
प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईपीएल में पहली बार पांच विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ बने अंकित राजपूत की तारीफ की। प्रीति ने अंकित के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, कई बार युद्ध जीतने के लिए कुछ एक लड़ाइयां हारनी भी पड़ती है। आगे के लिए सोचते हुए आगे बढ़ रही हूं। यह रही वो उम्मीद की किरण WOW अंकित राजपूत।
Not the result we would have liked, but happy with the first half of the tournament.5 out of 7 we will take it. Have a week’s break now. Congratulations @SunRisers on the victory & a great effort from young Ankit Rajpoot becoming the first Punjab bowler to take a 5-for #SRHvKXIP
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 26, 2018
सहवाग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘नजीता तो वैसा नहीं जो हमें पसंद हो लेकिन टूर्नामेंट के पहले हाफ से खुश हूं। 7 मुकाबलों में से 5 में जीत, हम इसे ही याद रखना चाहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद को जीत की बधाई। पंजाब के लिए 5 विकेट हासिल कर पहला गेंदबाज बनने वाले युवा गेंदबाज अंकित राजपूत का प्रयास शानदार रहा।