add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2018: मुंबइया 'वंडर ब्‍वॉय' आईपीएल में मचा रहा धमाल

अपनी कप्‍तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्‍ड कप दिला चुका यह प्रतिभावान बल्‍लेबाज अब टी- में अपनी बल्‍लेबाजी का लोहा मनवा रहा है

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Published on - May 2, 2018 11:58 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्‍करण आधा सफर तय कर चुका है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई युवा खिलाडि़यों ने अपने शानदार खेल से सबकों अपनी ओर आकर्षित किया है। ‘वंडर ब्‍वॉय’ के नाम से विख्‍यात दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स टीम में शामिल पृथ्वी शॉ भी उन्‍हीं युवाओं में से एक हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन बल्‍लेबाजी से सभी को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया है।

अपनी कप्‍तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्‍ड कप दिला चुके पृथ्वी पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं। 18 साल के पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल में अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्‍होंने 166.66 की स्‍ट्राइक रेट से कुल 140 रन बनाए हैं। उनका श्रेष्‍ठ स्‍कोर 62 रन रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पृथ्वी ने इस आईपीएल में अब तक कुल 84 गेंदों का सामना किया है। उन्‍होंने अपने पहले मुकाबले में 10 गेंदों पर 22 जबकि दूसरे में 44 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली थी। तीसरे मैच में पृथ्वी ने पांच गेंदों पर नौ जबकि चौथे मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 47 रन बनाए।

काम आ रही पोंटिंग की सलाह

इस समय दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कोच ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग से इस युवा गेंदबाज को काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। राजस्‍थान के खिलाफ बुधवार को मैच से पूर्व पोंटिंग भारत के इस युवा स्‍टार खिलाड़ी को अभ्‍यास के दौरान मैदान पर सलाह देते हुए नजर आए। पृथ्वी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कहा था कि वह पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर काफी उत्‍सुक हैं।

10 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 05 शतक जड़ चुके हैं पृथ्वी

पृथ्वी शॉ अब तक खेले 10 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में पांच शतक और चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्‍हें भविष्‍य का स्‍टार खिलाड़ी माना जा रहा है। उम्‍मीद है कि वह जल्‍द ही टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं।