add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चिन्नास्वामी में चमके रसेल, कोहली-डिविलियर्स की शानदार साझेदारी

कोलकाता के आंद्रे रसेल ने बैंगलुरू के खिलाफ 13 गेंदो पर 48 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - April 6, 2019 9:11 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ था। एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम बैंगलुरू के खिलाफ कोलकाता के आंद्रे रसेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और हारा हुआ मैच जीत लिया। यहां हम रसेल की धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ कल के मैच के कुछ अच्छे प्रदर्शनों की बात करेंगे।

द आंद्रे रसेल शो:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलुरू के दिए 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता टीम ने 140 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे, जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल। रसेल ने अपने स्वाभाविक अंदाज की तुलना में बेहद धीमी शुरुआत की। उन्होंने 17 ओवर के तक उन्होंने केवल 2 गेंद पर एक ही रन बनाया था लेकिन डेथ ओवर्स में जब बैंगलुरू टीम को अपनी जीत करीब लगने लगी, रसेल ने गियर बदला और छक्कों की बरसात कर दी।

ये भी पढ़ें: रसेल की एक और तूफानी पारी, कोहली के टीम की लगातार 5वीं हार

18वें ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ रसेल ने तीन छक्के जड़े और फिर 19वें ओवर में टिम साउदी के खिलाफ चार छक्के और एक चौका लगाकर स्कोर बराबर किया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर शुभमन गिल ने मैच खत्म किया। रसेल ने 369.23 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदो पर 48 रन बनाए। शायद अगर वो कुछ देर और खेलते तो सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ देते।

विराट कोहली:

रसेल के अलावा बैंगलुरू-कोलकाता मैच में और भी कई अच्छे प्रदर्शन देखने को मिले, जिनसे में एक है विराट कोहली का अर्धशतक। पिछले चार मैचों से ना केवल बैंगलुरू टीम का प्रदर्शन खराब था, बल्कि कोहली के बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे थे। कोलकाता के खिलाफ घरेलू मैदान पर कोहली ने 49 गेंदो पर 84 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि उनकी टीम मैच फिर नहीं जीत सकी लेकिन अपने नाम के आगे रन लगे देखकर कप्तान कोहली को थोड़ा सुकून तो मिला होगा।

एबी डीविलियर्स:

विराट कोहली के साथ साथ बैंगलुरू के लिए एबी डिविलियर्स ने भी अर्धशतक जड़ा। डिविलियर्स ने 32 गेंदो पर 63 रनों की पारी खेली। कोहली और डिविलियर्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी बनाई। इन दो दिग्गजों को एक साथ बल्लेबाजी करते देख क्रिकेट फैंस काफी खुश हुए।

ये भी पढ़ें: Match Highlights: रसेल ने 13 गेंद पर बनाए 48 रन, कोलकाता की रोमांचक जीत

पवन नेगी:

विराट कोहली ने कल के मैच में गेंदबाजी अटैक को मजबूत करने के लिए उमेश यादव की जगह पवन नेगी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। बैंगलुरू की हार में नेगी का प्रदर्शन कहीं छुप कर रहा गया लेकिन इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले इस स्टेडियम में किफायती गेंदबाजी की। नेगी ने 3.1 ओवर में केवल 21 रन देकर क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा के बड़े विकेट झटके।

खराब फील्डिंग:

कल के मैच में ना केवल बैंगुलरू बल्कि कोलकाता की ओर से भी खराब फील्डिंग देखने को मिली। कोलकाता टीम ने एबी डीविलियर्स और विराट कोहली के कैच छोड़े और दोनों ही खिलाड़ियों ने बड़ी पारियां खेली। वहीं युजवेंद्र चहल और पवन नेगी को छोड़ दें तो बैंगलुरू के गेंदबाजों ने नो-वाइड बॉल के जरिए कई अतिरिक्त रन दिए।

कोहली की कप्तानी:

अगर कोई टीम लगातार पांच मैच हारी है तो गलती कहीं ना कप्तान की भी है। कोलकाता के खिलाफ मैच में कोहली 9 ओवर के बाद नेगी को अटैक में लाए। नेगी के शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद सभी को लगा कि अगर इस गेंदबाज को थोड़ा पहले अटैक में लाया जाता तो कोलकाता के बल्लेबाजों को रोका जा सकता था। कोहली की दूसरी और सबसे बड़ी गलती ये कि उन्होंने मोइन अली से गेंदबाजी कराई ही नहीं। अगर आपके पास तीन स्पिनर हैं और पिच स्पिन की मदद कर रही है तो तीसरे स्पिनर को मौका दिया जाना चाहिए था।