- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2019: Four teams and captains’ record, ipl playoff, who will be in final
प्लेऑफ में इन कप्तानों में होगी टक्कर, जानिए किसका पलड़ा भारी
प्लेऑफ में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयस अय्यर और केन विलियमसन की कप्तानी का इम्तिहान होगा।
Published On May 06, 2019, 01:54 PM IST
Last UpdatedMay 06, 2019, 01:54 PM IST
Rohit sharma, Shreyas Iyer, Kane Williamson and MS Dhoni
इंडियन टी20 लीग में प्लेऑफ की टीमें तय हो चुकी हैं। मुंबई की टीम ने आखिरी मुकाबले में कोलकाता को हराकर टॉप पोजिशन हासिल किया। कोलकाता की मुंबई के खिलाफ हार के बाद हैदराबाद की टीम को मिली प्लेऑफ में जगह। अब प्लेऑफ में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, श्रेयस अय्यर और केन विलियमसन की कप्तानी की टक्कर होगी।
क्वालीफायर के पहले मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित का मुकाबला धोनी की अनुभवी टीम से होगा। इस सीजन में रोहित की कप्तानी धोनी पर पहले मुकाबले में भारी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में सुरेश रैना ने चेन्नई की कमान संभाली थी। दो में से दो मुकाबले में चेन्नई पर मुंबई की टीम भारी पड़ी।
चेन्नई और मुंबई का इस सीजन रिकॉर्ड
दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में बराबरी का रहा है। 14 मुकाबले में से 9-9 मुकाबले जीत कर मुंबई और चेन्नई क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है।
पढ़ें:- आईपीएल में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है: रोहित शर्मा
एलिमिनेटर में दिल्ली का मुकाबला हैदराबाद की टीम के होगा। दिल्ली की टीम मुंबई की कोलकाता पर मिली जीत के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई जबकि हैदराबाद की प्लेऑफ में जगह आखिरी मुकाबले के बाद तय हुई।
इस सीजन में दोनों टीमों के बीच का मुकाबला बराबरी का रहा है। दिल्ली में खेलते हुए हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी तो हैदराबाद के घर में जाकर दिल्ली ने उसे हराकर बदला पूरा किया था।
दिल्ली और हैदराबाद का इस सीजन रिकॉर्ड
इस सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वह 2012 के 7 साल बाद टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई है। दिल्ली ने 14 में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि हैदराबाद को सिर्फ 6 में जीत मिली। हैदराबाद पिछली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।