• Home
  • News
  • IPL 2019, Kolkata vs Chennai: Key Players to watch out for in KKR-CSK clash

चेन्नई-कोलकाता मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

चेन्नई टीम आज ईडन गार्डन्स में कोलकाता के खिलाफ लीग का 29वां मैच खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 14, 2019, 01:39 PM IST

Published On Apr 14, 2019, 01:39 PM IST

Last UpdatedApr 14, 2019, 01:39 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 29वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी बार कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने होगी। पिछली बार चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया था लेकिन इस बार मंच कोलकाता का घरेलू मैदान है। देखना होगा क्या दिनेश कार्तिक की टीम ईडन गार्डन्स के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की येलो आर्मी से हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं।

आंद्रे रसेल:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

9 अप्रैल को जब कोलकाता टीम चेन्नई के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलने उतरी थी तो आंद्रे रसेल टीम के अकेले बल्लेबाज थे जो 20 का आंकड़ा कर पाए थे। रसेल ने उस मैच में अर्धशतक जड़ा था। इस बात में दोराय नहीं है कि कोलकाता टीम बल्लेबाजी इस कैरेबियन खिलाड़ी पर काफी ज्यादा निर्भर करती है। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मैच में चोटिल हुए रसेल के आज का मैच खेलने पर संशय बना हुआ है। रसेल ने टीम के वैकल्पिक नेट सेशन में हिस्सा नहीं लिया था और कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले लिया जाएगा।

हैरी गर्नी:

राजस्थान के खिलाफ मैच में कोलकाता की जीत के नायक रहे हैरी गर्नी आज प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं। हैरी ने चेन्नई के खिलाफ खेल पिछले मैच में अपना स्पेल पूरा नहीं किया था। उन्होंने 2 ओवर में 20 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले सके। हालांकि ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए कार्तिक हैरी को लोकी फर्ग्यूसन की जगह मौका दे सकते हैं। हैरी अगर आज के मैच में वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बैंगलुरू के खिलाड़ियों ने बिना जोखिम उठाए चालाकी से बल्लेबाजी की: अश्विन

स्कॉट कुगेलिन:

चेन्नई के कप्तान धोनी आज हरभजन सिंह या मिचेल सैंटनर के बदले एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाना चाहेंगे और उनका विकल्प न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगेलिन होंगे। स्कॉट को ईडन की पिच से मदद जरूर मिलेगी। चूंकि ड्वेन ब्रावो अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, ऐसे में स्कॉट चेन्नई के लिए डेथ ओवर की जिम्मेदारी लेंगे। जब आपके सामने रसेल जैसा बल्लेबाज हो तो आपको एक अच्छे डेथ ओवर गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी ही।

फाफ डु प्लेसिस:

शेन वॉटसन और सुरेश रैना इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में चेन्नई के शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी प्रोटियाज कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर है। डु प्लेसिस अच्छे फॉर्म में हैं और तीन मैचों में एक अर्धशतक के साथ 104 रन बना चुके हैं। इस वजह से डु प्लेसिस विपक्षी टीम के निशाने पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: कोहली-डीविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी बनी बैंगलुरू की जीत का कारण

दीपक चाहर:

चेन्नई टीम के सफल गेंदबाजों में से एक दीपक चाहर पर आज के मैच में कोलकाता के मजबूत शीर्ष क्रम को तोड़ने की जिम्मेदारी होगी। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में क्रिस लिन और सुनील नरेन नहीं खेले थे लेकिन आज दोनों ही खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो शुभमन गिल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी करते दिखेंगे। चाहर ने अब तक लगभग हर मैच में चेन्नई को शुरुआती विकेट दिलाएं हैं और आज भी कप्तान धोनी को उनसे यही उम्मीद होगी।

Editors Pick