राजस्थान-बेंगलुरू के मुकाबले में स्टीव स्मिथ से भिड़ेंगे विराट कोहली

राजस्थान और बेंगलुरू टीमें आईपीएल के 12वें सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 02, 2019, 12:24 PM IST

Published On Apr 02, 2019, 12:24 PM IST

Last UpdatedApr 02, 2019, 12:24 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में आज उन दो टीमों का मुकाबला होने जा रहा है जिन्होंने टूर्नामेंट अब तक खाता नहीं खोला है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और अजिंक्य रहाणे की राजस्थान रॉयल्स जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 14वां लीग मैच खेलेगी। इस मुकाबले में ऑलराउंडर खिलाड़ी एक अहम फैक्टर साबित हो सकते हैं। वहीं भारतीय फैंस को स्टीवन स्मिथ और विराट कोहली का मुकाबला देखने को मिलेगा।

जोफ्रा ऑर्चर:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में राजस्थान को 8 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इस मैच में रहाणे के टीम के लिए जो सबसे सकारात्मक चीज रही-वो थे जोफ्रा ऑर्चर। ऑर्चर ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो बड़े विकेट (अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो) झटके और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 गेंदो पर 2 छक्कों और एक चौके की मदद से 24 रन बनाए। ऑर्चर के इस प्रदर्शन से पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने भविष्यवाणी कर दी कि ऑर्चर इंग्लैंड के लिए विश्व कप जरूर खेलेंगे। इस तरह की काबिलियत रखने वाला खिलाड़ी मैच पलटने का दम रखता है।

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को नेशनल क्रिकेट अकादमी का कार्यभार दे सकती है बीसीसीआई

विराट कोहली vs अजिंक्य रहाणे:

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली और उप कप्तान रहाणे आज के मैच में आमने सामने होंगे। दोनों ही खिलाड़ियों की कप्तानी बेहद अलग है। कोहली जहां मैदान पर ऊर्जावान रहने वाले आक्रामक कप्तान हैं, वहीं रहाणे कप्तान की मामले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे हैं। जो कि मैदान पर शांत जरूर दिखते हैं लेकिन लगातार विपक्षी टीम के खिलाफ रणनीति तैयार करते रहते हैं। दोनों ही कप्तानों पर अपनी टीम को पहला मैच जिताने की जिम्मेदारी है।

वैसे तो आरसीबी और राजस्थान दोनों टीमें अपने तीनों लीग मैच हारी हैं लेकिन रॉयल्स टीम ने सभी मैचों में बराबर का मुकाबला किया है और करीबी अंतर से हारी है। वहीं अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो चेन्नई और हैदराबाद के खिलाफ मैचों में आरसीबी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में रहाणे के मुकाबले कोहली पर ज्यादा दबाव होगा।

ये भी पढ़ें: सैम कर्रन की शानदार हैट्रिक, बड़ी पारी नहीं खेल सके पंत-अय्यर

स्टीव स्मिथ vs विराट कोहली:

राजस्थान के लिए जोस बटलर, संजू सैमसन और अजिंक्य रहाणे बड़ी पारियां खेल चुके हैं लेकिन स्टीवन स्मिथ 12वें सीजन में 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में जब स्मिथ अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी कोहली के सामने होंगे तो वो जरूर एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

वहीं कोहली भी अब तक इस टूर्नामेंट में अर्धशतक नहीं बना पाए हैं। पिछले तीन मैचों में बेंगलुरू के कप्तान ने केवल 55 रन बनाए हैं जो उनके स्तर के खिलाड़ी की काबिलियत को नहीं दर्शाता है। आरसीबी की जीत कोहली की बल्लेबाजी पर बहुत हद तक निर्भर करती है। आज के मैच में अगर उनका बल्ला बोलता है तो बेंगलुरू की जीत की संभावना भी बढ़ जाएगी।

हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद:

सवाई मानसिंह की पिच पर आखिरी मैच राजस्थान और पंजाब के बीच खेला गया था, जहां दोनों टीमों ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। आज के मुकाबले में इसी तरह का बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। गेंदबाजों को विकेट लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा।

Editor's Pick