• Home
  • News
  • IPL 2019: Top-five umpiring controversies of 12th season

12वें सीजन में हुए बड़े विवाद, अंपायर के फैसले पर भड़के धोनी-कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अंपायरिंग को लेकर कई विवाद हुए।

Edited By : Cricket Country Staff |May 13, 2019, 05:23 PM IST

Published On May 13, 2019, 05:23 PM IST

Last UpdatedMay 13, 2019, 05:23 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी (BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का समापन हो गया है। रोमाचंक मैचों और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शनों ने जहां फैंस का मनोरंजन किया वहीं खराब अंपायरिंग ने प्रशंसकों के साथ साथ खिलाड़ियों का मजा भी किरकिरा किया।

धोनी के रन आउट पर बहस

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

12वें सीजन की खराब अंपायरिंग का नमूना फाइनल मैच में भी देखने को मिला। चेन्नई की पारी के दौरान 13वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे अंपायर नाइजल लॉन्ग ने रन आउट दिया। हालांकि रीप्ले में दो अलग अलग एंगल से नजारा अलग दिख रहा था। लॉन्ग के इस फैसले ने ट्विटर पर काफी हलचल मचाई। हालांकि धोनी ने इसे लेकर कोई बहसबाजी नहीं की और शांति से पवेलियन लौट गए।

अंपायर से नाराज हुए पोलार्ड

हालांकि मुंबई के कीरोन पोलार्ड ने विपरीत प्रतिक्रिया दी। मुंबई की पारी के दौरान जब पोलार्ड ड्वेन ब्रावो के लगातार वाइड की लाइन के बाहर गेंद कराने से नाराज हुए और बिना कुछ बोले बल्ला हवा में उछाल दिया। इसके बाद जब ब्रावो चौथी गेंद फेंकने के लिए बढ़े तो पोलार्ड ने स्टंप खाली छोड़ दिए और वाइड की लाइन की ओर बढ़ गए। इसके लिए स्क्वायर लेग के अंपायर इयान गोल्ड और नितिन मेनन ने इस सीनियर बल्लेबाज को फटकार भी लगाई थी।

अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना

लसिथ मलिंगा की ‘नो-बॉल’ 

आईपीएल की खराब अंपायरिंग का एक और नजारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान देखने को मिला था। मैच की दूसरी पारी में मुंबई के लसिथ मलिंगा ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद लाइन के आगे से कराई लेकिन अंपायर ने इसे नो बॉल करार नहीं दिया। बैंगलुरू टीम वो मैच 6 रन से हार गई थी। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने इस फैसले के लिए अंपायर की कड़ी आलोचना की थी, जबकि विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।

स्क्वायर लेग के अंपायर इयान गोल्ड और मेनन ने इस सीनियर बल्लेबाज को फटकार लगाई।

आरसीबी टीम एक और बार खराब अंपारयिंग का शिकार हुई जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उमेश यादव की गेंद को नो बॉल करार दिया गया जो कि नो बॉल नहीं थी।

आउट होने पर भड़के रोहित

केवल आरसीबी ही नहीं चौथी बार खिताब जीतने वाले मुंबई टीम भी खराब अंपायरिंग का शिकार बनी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को हैरी गुर्नी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया। फैसले ने नाखुश रोहित ने डीआरएस की मदद ली। हालांकि रीप्ले में दिखा कि गेंद लेग स्टंप के पास से जा रही है और फैसला अंपायर्स कॉल रहा। जिस वजह से रोहित को पवेलियन लौटना पड़ा। रोहित इस फैसले से खासे नाराज दिखे और अपना बल्ला स्टंप्स पर पटका। हालांकि इसके लिए उन पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के चलते मैच का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा।

राजस्थान के खिलाफ मैच में अंपायर पर भड़के कैप्टन कूल, लगा जुर्माना

कैप्टन कूल ने खोया आपा

आईपीएल के 12वें सीजन में अंपायर की लापरवाही की वजह से ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद ही पहले कभी दिखा हो। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान बेन स्टोक्स की गेंद को फील्ड अंपायर ने नो बॉल दिया लेकिन फिर लेग अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड ने इस फैसले को रद्द कर दिया। जिससे डग आउट में बैठे कप्तान धोनी भड़क गए और अंपायर से बहस करने के लिए मैदान पर उतर आए। धोनी को भी इस व्यवहार के लिए जुर्माना देना पड़ा।

Editor's Pick