×

IPL Auction 2021: इन विदेशी खिलाड़ियों पर होगी सभी टीमों की नजरें; किस टीम में कितने स्लॉट खाली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए कुल 292 खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी की है।

स्टीव स्मिथ,मार्नस लाबुशाने (IANS)

बीसीसीआई ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए कुल 292 खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी की है, जिसमें 125 विदेशी खिलाड़ी हैं। 18 फरवरी को चेन्नई में होने वाली नीलामी के दौरान ये 125 विदेशी खिलाड़ी कुल 22 स्लॉट के लिए नीलामी में उतरेंगे।

विदेशी खिलाड़ियों की सूची में से केवल 8 खिलाड़ी 2 करोड़ के सबसे महंगे बेस प्राइस वाली लिस्ट में शामिल हैं। ये आठ खिलाड़ी हैं- ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, सैम बिलिंग्स, मोइन अली, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय, मार्क वुड और शाकिब अल हसन

राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब टीमों से रिलीज किए गए स्मिथ और मैक्सवेल 14वें आईपीएल सीजन की नीलामी के दौरान हॉट प्रॉपर्टी होंगे। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज रॉय और तेज गेंदबाज वुड पर भी कई फ्रेंचाइजियों की नजर होगी।

किस आईपीएल टीम में कितने विदेशी स्लॉट खाली हैं:

मुंबई इंडियंस – 4
राजस्थान रॉयल्स – 3
दिल्ली कैपिटल्स – 3
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 3
किंग्स इलेवन पंजाब – 5
चेन्नई सुपर किंग्स – 1
कोलकाता नाइट राइडर्स – 2
सनराइजर्स हैदराबाद – 1

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम को पूर्व दिग्गज शेन वाटसन की कमी पूरी करने के लिए एक विदेशी शीर्ष क्रम बल्लेबाज की जरूरत है। ऐसे में सीएसके टीम स्मिथ, मैक्सवेल या एरोन फिंच पर बोली लगा सकती है।

वहीं विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम, जिसके पास तीन विदेशी स्लॉट हैं। आरसीबी टीम को अच्छे विदेशी तेज गेंदबाजों की जरूरत है। जिसके लिए उनके पास काइल जेमीसन, झाय रिचर्डसन जैसे विकल्प हैं।

पंजाब टीम के पास सर्वाधिक पांच विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट हैं और इस फ्रेंचाइजी की पर्स भी सबसे भारी है। ऐसे में किंग्स इलेवन फ्रेंचाइजी कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।

किस टीम के पर्स में कितने पैसे:

राजस्थान रॉयल्स: 35.85 करोड़ रु
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 35.70 करोड़ रु
चेन्नई सुपर किंग्स: 22.90 करोड़ रु
किंग्स इलेवन पंजाब: 22.90 करोड़ रु
मुंबई इंडियंस: 15.35 करोड़ रु
दिल्ली कैपिटल्स: 12.80 करोड़ रु
कोलकाता नाइट राइडर्स: 10.85 करोड़ रु
सनराइजर्स हैदराबाद: 10.75 करोड़ रु

trending this week