add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बैंगलोर की अद्भुत बल्लेबाजी मुंबई के खिलाफ दो गेंद पर बने 26 रन

मैदान पर बल्लेबाज चौको छक्को की बरसात कर रहे हैं लेकिन दो गेंद पर 26 रन बन सकते हैं क्या कभी सोचा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 2, 2018 12:31 PM IST

आईपीएल 2018 में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। मैदान पर बल्लेबाज चौको-छक्कों की बरसात कर रहे हैं लेकिन दो गेंद पर 26 रन बन सकते हैं क्या कभी सोचा है। ऐसा ही कुछ हुई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में।

मंगलवार को आईपीएल के कांटे के मुकाबले में मुंबई और बैंगलोर की टीमें आमने-सामने थी। मैच में बाजी विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने मारी। इस मैच के दौरान एक अजीब का वाकया देखने को मिला। बैंगलोर के बल्लेबाजों ने दो गेंद पर 26 रन बटोरे। मैच के दौरान दो बार अलग-अलग ओवर की एक गेंद पर 13-13 रन बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-virat-kohli-did-not-walk-off-after-nicking-the-ball-twitter-reacts-707818″][/link-to-post]

बैंगलोर की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने अलग-अलग ओवर में एक ही गेंद पर 13-13 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। हार्दिक पांड्या ने इनिंग की 9.4 ओवर की गेंद नो डाली जिसपर ब्रैंडन मैक्कुलम ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फ्री हिट पर भी उन्होंने एक जोरदार छक्का मारा। दो छक्के का मतलब 12 रन और साथ में नो-बॉल के एक रन यानी कुल मिलाकर एक गेंद पर बने 13 रन।

ऐसा की कुछ पारी के आखिरी ओवर में देखन को मिला मिशेल मेक्लेघन ने 19.6 गेंद नो बॉल डाली जिसपर कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने छक्का लगाया उसके बाद फ्री हिट पर भी उन्होंने गेंद दर्शकों के बीच पहुंचा दिया। एक ही गेंद पर दो छक्के और नो-बॉल का एक रन मिलाकर कुल हो गए 13 रन। इस तरह से बैंगलोर के बल्लेबाजों ने दो गेंद पर 26 रन बनाए।