• Home
  • News
  • IPL2018 star india promo showing csk and kkr in final goes viral

तो क्या पहले से तय है चेन्नई और कोलकाता के बीच IPL का फाइनल !

आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉकाडस्टर स्टार इंडिया के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में चेन्नई के साथ दूसरी टीम के तौर पर कोलकाता को दिखाया गया है।

Edited By : Viplove Kumar |May 25, 2018, 05:29 PM IST

Published On May 25, 2018, 05:29 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2018, 05:29 PM IST

Kolkata Knight Riders © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का चैंपियन कौन होगा इसका पता रविवार को चलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में जगह बना चुकी है लेकिन उसके साथ खेलने वाली दूसरी टीम का फैसला आज के मुकाबले के बाद होगा। आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में चेन्नई के साथ दूसरी टीम के तौर पर कोलकाता को दिखाया गया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/winning-secret-is-hidden-in-chennai-super-kings-yellow-jersey-715614″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल के पहले क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स ने हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराते हुए दूसरे क्वालीफायर में स्थान पक्का किया।

आज शाम हैदराबाद और कोलकाता के बीच मुकाबला खेला जाना है जिसके बाद फाइनल की दूसरी टीम के नाम का फैसला होगा।

इस बीच टूर्नामेंट के प्रसारण का आधिकार रखने वाली कंपनी स्टार इंडिया के इंटरनेट प्लेटफॉर्म हॉट स्टार ने फाइनल मैच का प्रोमो देखा गया। इस में फाइनल में खेलने वाली पहली टीम को चेन्नई थी लेकिन दूसरी टीम के तौर पर कोलकाता को दिखाया जा रहा है। फाइनल के इस टीजर में फैंस को तैयार रहने कहा जा रहा है।

इस वीडियो में जैसे दोनों टीमों को दिखाया गया उससे तो कोलकाता ही फाइनल की टीम नजर आ रही है जबकि अभी उसका क्वालीफायर मुकाबला बाकी है। इस वीडियो को एक फैन ने अपने ट्वीटर पेज पर पोस्ट किया।

(क्रिकेट कंट्री हिन्दी आईपीएल फाइनल के खबर के दावों या लगाए जा रहे अटकलों की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Editor's Pick