पाकिस्‍तान के खिलाफ आयरलैंड के ऐतिहासिक टेस्‍ट की नाटकीय शुरुआत

पाकिस्‍तान के चीफ सेलेक्‍टर और पूर्व बल्‍लेबाज इंजमाम उल हक के भतीजा इमाम उल हम इस मैच के जरिए टेस्‍ट में डेब्‍यू कर रहे हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |May 12, 2018, 04:59 PM IST

Published On May 12, 2018, 04:59 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 04:59 PM IST

imam ul haq © Getty Images (FILE PHOTO)

आयरलैंड का पाकिस्‍तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्‍ट का पहला दिन भले ही बारिश की भेंट चढ़ गया हो लेकिन दूसरे दिन की शुरुआत बेहद नाटकीय ढंग से हुई। कप्‍तान विलि‍यम पोर्टरफील्‍ड ने टॉस जीतकर पाकिस्‍तान को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्‍तान की ओर से टेस्‍ट में डेब्‍यू कर रहे ओपनर इमाम उल हक पहली ही गेंद पर चोटिल हो गए जिसके बाद कुछ देर के लिए पाकिस्‍तान के ड्रेसिंग रूम में सन्‍नाटा पसर गया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rain-puts-irelands-historic-test-debut-against-pakistan-on-hold-711351″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल हुआ कुछ यूं कि पाक के दूसरे ओपनर अजहर अली स्‍ट्राइक पर थे। आयरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज टिम मुर्ताघ गेंदबाजी कर रहे थे। अजहर अली ने मुर्ताघ की गेंद को लेगसाइड में खेला और सिंगल रन के लिए कॉल की। नॉनस्‍ट्राइक एंड पर खड़े इमाम उल हक रन के लिए दौड़े तभी क्रीज के नजदीक आयरलैंड के विकेटकीपर नियाल ओ ब्रायन और फील्‍डर टायरोन केन से उनकी जबरदस्‍त भिड़ंत हो गई।

दोनों खिलाडि़यों से भिड़ने के बाद बाएं हाथ के इमाम मैदान पर ही लेट गए। जिसके बाद टीम फीजियो ने उन्‍हें कुछ मिनट तक फील्‍ड पर ही उपचार किया। हालांकि 22 साल के इमाम बाद में उठकर अपनी पहली गेंद खेलने के लिए खड़े हुए। वह मैच की दूसरी गेंद थी।

इमाम पाकिस्‍तान के चीफ सेलेक्‍टर और पूर्व टेस्‍ट बल्‍लेबाज इंजमाम उल हक के भतीजा हैं। इमाम पाक के एक प्रतिभावान युवा बल्‍लेबाज हैं जिन्‍होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्‍यू वनडे में शतक लगाया था। गौरतलब है कि आयरलैंड की टीम टेस्ट खेलने वाली 11वीं टीम है। इससे पहले, बांग्लादेश ने नवम्बर, 2000 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर पूर्ण सदस्यता हासिल की थी। आयरलैंड को 1993 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मान्यता मिली थी।

 

Editor's Pick