अंबाती रायडू ने सुलझाई टीम इंडिया के नंबर चार की पहेली ?
न्यूजीलैंड में 90 रन की जुझारू पारी देखने के बाद जानकार मान रहे हैं अंबाती रायडु ही नंबर चार का सही विकल्प हैं।
Published On Feb 04, 2019, 12:25 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2019, 12:25 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम को मिल रही लगातार कामयाबी के बाद भी एक सवाल ऐसा है जो विश्व कप से पहले सबकी जुबां पर है। टीम इंडिया ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इंग्लैंड को छोड़ दोनों जगह वनडे सीरीज में जीत हासिल की।
भारतीय टीम ने पिछले 10 में 9 सीरीज में जीत हासिल की है। एशिया कप को हटा दें तो 9 द्विपक्षीय सीरीज में से 8 में भारत को जीत मिली। केएल राहुल, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। मनीष पांडे और अजिंक्य रहाणे टीम से बाहर हैं जबकि दिनेश कार्तिक के लिए मैच फिनिशर की भूमिका तय की गई।
अंबाती रायडू नंबर पर खेलेंगे
अब जितने भी बल्लेबाजों को टीम इंडिया में नंबर चार पर आजमाया गया है उसमें अंबाती रायडू का प्रदर्शन बाकी सभी से बेहतर रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में मुश्किल हालात में 90 रन की पारी खेलने के बाद तो जानकारी उनको चार नंबर पर सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

रायडू का नंबर चार पर प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शतकीय पारी के साथ रायडू ने 217 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुए वनडे सीरीज में रायडू सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पांच मैचों में 90 के सर्वाधिक स्कोर के साथ 190 रन बनाए। चौथे नंबर पर खेलते हुए अब तक उन्होंने 21 मुकाबलों में 5 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 717 रन बनाए हैं।
पिछले 10 मुकाबलों में रायडू का प्रदर्शन
अंबाती रायडू के पिछले 10 मुकाबले में बल्लेबाजी प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह काफी अच्छा रहा है। रायडू ने 90, 0, 40(नाबाद), 47, 13, 24, 0, 100, 22(नाबाद), 73 रन की पारी खेली है।
आईसीसी विश्व कप में उतरने से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलना है। कोच, कप्तान और टीम मैनेजमेंट की तरफ से किए गए इशारों को समझें तो रायडू ही इन पांच मुकाबलों में और आगे विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।