Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - March 6, 2016 3:35 PM IST


भारतीय टीम अब एशिया कप के अंतिम पड़ाव पर खड़ी है और टी20 विश्व कप 2016 कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हरफनमौला खिलााड़ी युवराज सिंह के बल्लेबाजी क्रम के संबंध में सवाल मुखर हो चले हैं। सवाल यह है कि क्या आगामी विश्व कप और एशिया कप फाइनल में धोनी एक बार फिर से युवराज सिंह को ऊपरी क्रम पर भेजते हुए इस पुराने हिटर बल्लेबाज की प्रतिभा का इस्तेमाल करना चाहेंगे? गौरतलब हो कि एशिया कप के राउंड रॉबिन स्टेज के अंतिम मैच में यूएई के खिलाफ युवराज सिंह को तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान धोनी ने भेजा था और युवराज ने वहां अपनी प्रतिभा का जमकर जादू बिखरते हुए नाबाद 25 रन तो बनाए ही साथ में 4 चौके और एक छक्का भी लगाया। ये भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन पर रहेगी सबकी नजर
इसमें सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात रही युवराज का अपनी बल्लेबाजी को लेकर आत्मविश्वास। भले ही इसके पहले श्रीलंका के खिलाफ युवराज ने 18 गेंदों में 35 रन बनाए थे, लेकिन यूएई के खिलाफ खेली गई पारी की बात ही कुछ और रही थी। रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए युवराज ने दूसरे छोर से आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और एस समय लगातार बीट हो रहे शिखर धवन में भी युवराज के आने से एक आत्मविश्वास जगा और वे भी दूसरे छोर से स्ट्रोक खेलने लगे थे। यही कारण है कि युवराज की इस पारी को कई क्रिकेट पंडित उनके रंग में लौटने के सुबूत के तौर पर देख रहे हैं। बहरहाल, तीसरे नंबर पर टीम के उप- कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं, लेकिन क्या युवराज को उनकी नंबर तीन जगह देना कप्तान धोनी के लिए आसान होगा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 श्रृंखला में जब युवराज को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था तो धोनी से युवराज को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी को लेकर सवाल किए गए थे, लेकिन धोनी ने साफ कर दिया था कि शीर्ष चार क्रम बड़े बल्लेबाजों से भरे पड़े हैं जो आजकल अच्छे फॉर्म में हैं। ऐसे में युवराज सिंह को ऊपरी क्रम में भेजने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। लेकिन यूएई के खिलाफ धोनी ने एक बार फिर से उलटे पत्ते खेल दिए हैं जिससे पता चलता है कि कप्तान धोनी एक बार फिर से युवराज की बल्लेबाजी पर पहले जैसा ही भरोसा करने लगे हैं। बहरहाल, विराट कोहली आजकल जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। लेकिन इसके बीच है सबसे बड़ा सवाल है विराट कोहली का भारतीय सरजमीं पर टी20 मैचों में प्रदर्शन। चूंकि टी20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जा रहा है।
ऐसे में यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। रिकॉर्ड पर नजर दौड़ाएं तो कोहली ने 2011 से 2015 के दौरान भारतीय सरजमीं पर कुल 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उनका औसत मात्र 28 का रहा है। इस दौरान वह सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे। गौरतलब है कि 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कोहली बुरी तरह से फेल हुए थे। वहीं दूसरी ओर युवराज सिंहह पिछले कई सालों से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते आए हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी दोहरी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। हां ये और बात है कि ऑस्ट्रेलिया के दोहरे दर्जे की गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जरूर कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया था। लेकिन कोहली ने एशिया कप में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगर वे टी20 विश्व कप में फेल होते हैं तो युवराज सिंह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए धोनी के लिए एक बड़े विकल्प होंगे।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
